umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 Apply Online: ₹10,000 से ₹1 लाख तक की सब्सिडी, पात्रता, गाड़ियों की लिस्ट और आवेदन प्रक्रिया – Full Details

अगर आप बिहार में रहते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं, तो सरकार आपको ₹10,000 से लेकर ₹1 लाख तक की सब्सिडी देगी।

अगर आप Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार रहेगा। इसमें आपको आवेदन करने का पूरा तरीका, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और इसके लिए क्या योग्यता जरूरी है—सब कुछ आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

Name of ArticleBihar Electric Vehicle Subsidy 2026 Apply Online
Type of ArticleSarkari Yojana
Name of DepartmentGovernment of Bihar
Name of Scheme“मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना
Scheme Benefit₹10,000 से ₹1,00,000 तक की सब्सिडी
Who Can Apply?Bihar Residents Only
Mode of ApplicationOnline
Official Websitestate.bihar.gov.in (परिवहन विभाग)

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: बिहार इलेक्ट्रिक स्कूटी और कार खरीदने पे 1 लाख जल्दी करे आवेदन?

अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने का सोच रहे हैं या आपने हाल ही में कोई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदी है और अब उस पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। बिहार सरकार ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ावा देने के लिए “मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर (मालवाहक) और फोर-व्हीलर खरीदने पर बिहार के निवासियों को सब्सिडी दी जा रही है।

Mukhyamantri Bihar Beej Vikas Yojana 2026-27: गन्ना किसानों को मिलेगा ₹70,000 अनुदान, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन – Full Details

इस योजना में खास बात यह है कि महिलाओं और SC/ST वर्ग के लोगों को ज्यादा फायदा दिया जा रहा है। जैसे जहां सामान्य वर्ग के पुरुषों को टू-व्हीलर पर ₹10,000 की सब्सिडी मिलती है, वहीं महिलाओं और SC/ST वर्ग को ₹12,000 तक मिलते हैं। इसी तरह फोर-व्हीलर पर महिलाओं को ₹1,00,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाता है, जिससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती। आगे इस लेख में आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में मिल जाएगी।

Important Dates of Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026?

EventsDates
Notification Release Date15 June 2026
Scheme Applicable FromFinancial Year 2026-2027
Vehicle Purchase Date (Eligible)15 June 2026 या उसके बाद
Online Application Start DateAlready Started
Last Date to Applyवित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक (या राशि समाप्त होने तक)

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 Amount Details

नीचे दी गई तालिका में वाहन के प्रकार और श्रेणी के अनुसार मिलने वाली सब्सिडी की पूरी जानकारी दी गई है:

इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए (Electric Commercial Vehicles)

इलेक्ट्रिक वाहन का प्रकारसामान्य वर्ग के लिएSC / ST के लिए
इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन (E-Cart/E-Rickshaw)₹50,000/- प्रति वाहन₹60,000/- प्रति वाहन

इलेक्ट्रिक गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए (Electric Non-Commercial Vehicles)

इलेक्ट्रिक वाहन का प्रकारसामान्य वर्ग के लिएSC / ST / महिलाओं के लिए
इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन (E-Bike/E-Scooter)₹10,000/- प्रति वाहन₹12,000/- प्रति वाहन (महिलाएं एवं SC/ST)
इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन (E-Car)₹1,00,000/- प्रति वाहन (केवल महिलाओं के लिए)

नोट: लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा।

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 Eligibility Criteria

अगर आप Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा:

  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इसका लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने 15 जून 2026 या उसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा है।
  • आवेदक के पास 100% इलेक्ट्रिक वाहन (Pure Electric Vehicle) होना चाहिए, हाइब्रिड वाहन इसके लिए योग्य नहीं हैं।
  • वाहन बिहार राज्य में ही रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के पास इस योजना में मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Documents Required for Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026?

  • आधार कार्ड (आगे और पीछे की स्कैन कॉपी)
  • पैन कार्ड
  • बिहार का निवास प्रमाण पत्र
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • वाहन खरीद की रसीद/इनवॉइस
  • वाहन का बीमा प्रमाण पत्र
  • कैंसिल चेक (बैंक खाता विवरण के लिए)
  • बैंक पासबुक (खाता नंबर, IFSC कोड)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/ST हों)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल ID

How to Apply Online for Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026?

  • सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे जाकर “Departments” सेक्शन में “Transport” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Transport Department का पेज खुलेगा, जहां “Latest News” या “Information” सेक्शन में “Electric Vehicle Subsidy” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने योजना का पेज खुलेगा, जहां “Apply Online 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक गूगल फॉर्म खुलेगा, जिसमें सबसे पहले अपनी सही Email ID डालें और आगे बढ़ें।
  • अब फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें जैसे जिला, नाम, पता, लिंग, वाहन की डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर, मॉडल, बैटरी क्षमता), खरीद की तारीख, श्रेणी (General/SC/ST), बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर और आधार नंबर आदि।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वाहन का RC, कैंसिल चेक और (जरूरत हो तो) जाति प्रमाण पत्र।
  • जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें और “Submit” पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपकी जानकारी की जांच होगी, और सब सही पाए जाने पर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी।

Bihar Ration Card Online Kaise Kare 2026: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026 – घर बैठे नया राशन कार्ड बनाएं (Step by Step Guide)

DetailsLinks
Form Online ApplyApply Here
Electric Vehicle Subsidy NotificationDownload Here
Official WebsiteVisit Here

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 राज्य के लोगों के लिए एक बेहतरीन पहल है, जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं। इस योजना के जरिए सरकार न केवल लोगों को आर्थिक सहायता दे रही है, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

₹10,000 से ₹1 लाख तक की सब्सिडी मिलने से EV खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप भी इस योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन जरूर करें। ध्यान रखें कि यह योजना सीमित बजट पर आधारित है, इसलिए समय रहते आवेदन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें