umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026: सेविका सहायिका की  22,891 पदो पर बंपर भर्ती, मुख्यमंत्री की घोषणा & पूरी डिटेल्स यहाँ देखें

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026: बिहार की महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर करीब  22,891 भर्तियों की घोषणा की गई है। यह जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से दी गई है, जिससे साफ है कि आने वाले समय में यह भर्ती बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें शैक्षणिक योग्यता काफी कम रखी जाती है, इसमें सेविका और सहायिका दोनों तरह के पद शामिल होंगे, आपको इसकी पात्रता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि जैसी सभी जानकारी पहले अच्छे से समझ लेनी चाहिए।

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026: Short Details

CategoryDetails
Name of Articlebihar anganwadi sevika sahayika vacancy 2026
Type of ArticleLatest Jobs
Organizationमेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS)
Post Nameसेविका-सहायिका 
Total Post22,891 Posts
Application Modeऑनलाइन / ऑफलाइन (जिला-वार / NIC पोर्टल)
Official WebsiteICDS Bihar

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, बिहार आंगनबाड़ी में 22,000+ पदों पर सेविका-सहायिका की बंपर भर्ती – Bihar anganwadi sevika vacancy 2026

बिहार में आंगनबाड़ी की यह भर्ती समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के अंतर्गत निकाली जाती है। इस बार भी सेविका और सहायिका के पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इन भर्तियों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की है, जिससे यह साफ हो गया है कि जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी।

जैसा कि पहले से होता आया है, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ज्यादा नहीं रखी जाती। यही वजह है कि 10वीं या 12वीं पास महिलाएं भी आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं और सरकारी काम से जुड़ सकती हैं।

कैबिनेट मंज़ूरी तारीख: 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट बैठक में “आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन (संशोधन) मार्गदर्शिका-2026” को औपचारिक स्वीकृति मिली है।

Bihar SDRF Recruitment 2026: अलग-अलग पदों पर आपदा प्रबंधन विभाग में आई नई भर्ती – Full Details

इस भर्ती से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भी ध्यान रखने लायक हैं। इसमें केवल विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियों को इसमें मौका नहीं दिया जाता। साथ ही, विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि उन्हें रोजगार का बेहतर अवसर मिल सके।

कुल मिलाकर, यह भर्ती खास तौर पर उन महिलाओं के लिए एक अच्छा मौका है जो कम पढ़ाई के बावजूद सरकारी योजना से जुड़कर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहती हैं।

Important Dates

DetailsInformation
Official Short Notification29 July 2026
Official Final NotificationAvailable Soon
Online Application StartAvailable Soon
Last Date to ApplyAvailable Soon
Mode of ApplicationOnline/Offline

Note-इस भर्ती को लेकर अभी उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि आवेदन शुरू होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।फिलहाल सरकार की ओर से सिर्फ इतना बताया गया है कि राज्य में लगभग 22,000 पदों पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की भर्ती की जाएगी। यानी भर्ती तय है, लेकिन इसकी प्रक्रिया कब शुरू होगी, यह अभी साफ नहीं किया गया है।

ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो, वे तुरंत अप्लाई कर सकें।

Post Details

नई मार्गदर्शिका के द्वारा राज्य में 22891 रिक्त पद भरे जा सकेंगे एवं पोषक क्षेत्र के बाहुल्य वर्ग की महिलाओं का चयन सेविका/सहायिका के रूप में करने का मार्ग प्रशस्त होगा.

Post NameNumber of Vacancies
सेविका6,141
सहायिका16,750
Total22,891

समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) द्वारा इस Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti 2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद District Wise Vacancy कंफर्म हो जायेगा, साथ हीं आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.

Education Qualification (शैक्षिक योग्यता)

बिहार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता को लेकर सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। पहले जहां इस भर्ती के लिए 8वीं और 10वीं पास योग्यता रखी जाती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर थोड़ा बेहतर कर दिया गया है ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके।

अब नई व्यवस्था के अनुसार—

  • आंगनवाड़ी सेविका: सामान्यतः कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है.
  • आंगनवाड़ी सहायिका: सहायिका पद के लिए कैंडिडेट्स को न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए.
  • और उम्मीदवार को संबंधित वार्ड/क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना चाहिए, निवास प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा.
  • इन दोनों पोस्ट के लिए कुछ जगहों पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है. हालाँकि, विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद यह कंफर्म हो जायेगा.

इसके आलावा:- 

  • स्थायी निवासीः आवेदिका का उसी वार्ड (शहरी क्षेत्र) या उसी ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) का निवासी होना अनिवार्य है जहां आंगनबाड़ी केंन्द्र स्थित है, निवास प्रमाण पत्र देना होगा.
  • यदि विधवा, तलाकशुदा या गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार की महिला आवेदन करती है, तो मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि अलग-अलग जिलों के अनुसार योग्यता में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक सूचना जरूर चेक करें। कुल मिलाकर, अब इस भर्ती में थोड़ा ज्यादा पढ़ी-लिखी महिलाओं को प्राथमिकता मिलने की संभावना है, जिससे काम की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

Age Limit

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा उम्र सीमा तय की गई है, ताकि योग्य आयु की महिलाएं ही इस भर्ती में भाग ले सकें।

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 35 वर्ष

यानि जो महिलाएं 18 से 35 वर्ष के बीच हैं, वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Note-ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ विशेष वर्ग (जैसे आरक्षित श्रेणी) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जा सकती है, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिस में दी जाती है।

Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत/वार्ड)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • विधवा/तलाकशुदा/दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • बेसिक कंप्यूटर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एवं अन्य जरुरी दस्ताबेज.

Bihar Anganwadi Apply Process 2026 (आवेदन कैसे करें?)

Bihar Anganwadi Sevika/Sahayika भर्ती के लिए आवेदन जिला स्तर (District Wise) पर किया जाता है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जा सकते हैं। यह पूरी तरह से उस भर्ती के आधिकारिक नोटिस पर निर्भर करेगा, जो जारी किया जाएगा। दरअसल, इस भर्ती में जिलावार आवेदन प्रक्रिया तय की जाती है। यानी किसी जिले में आवेदन ऑनलाइन हो सकता है, तो किसी जिले में ऑफलाइन फॉर्म भरकर जमा करना पड़ सकता है।

Step-by-Step Apply Process:

  • Notification देखें:- अपने जिले की Official Website / CDPO Office / Block Office पर नोटिस देखें. हर जिले का अलग-अलग notification आता है
  • Application Form भरे :- जिलावर ऑनलाइन आवेदन किया किया जाता है अपने जिले के लिए दिए लिंक पर क्लिक करे
  • Form भरें:- Form में ये जानकारी भरनी होती है:
  • फॉर्म के साथ दस्तावेज लगाएं
  • अंत में फाइनल सबमिट करे

इसलिए जो महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा और आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी मिलेगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Bihar Anganwadi Sevika/Sahayika भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट बेस्ड (Merit Based) होता है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता है।

जॉइनिंग (Joining):- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार को नियुक्ति दी जाती है।

  • आवेदन पत्र जमा (Application Submission):- उम्मीदवार द्वारा सही तरीके से आवेदन फॉर्म जमा किया जाता है।
  • मेरिट लिस्ट तैयार (Merit List Preparation):- सेविका के लिए: 12वीं के अंक के आधार पर & सहायिका के लिए: 10वीं के अंक के आधार पर
  • प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (Provisional List):- प्रारंभिक मेरिट सूची जारी की जाती है।
  • आपत्ति दर्ज (Objection Process):- उम्मीदवार अपने अंकों/डाटा में गलती होने पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए 7–15 दिनों का समय दिया जाता है
  • फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List):- सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी होती है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification):- सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है।

Bihar Anganwadi Salary 2026 (मानदेय)

Anganwadi में Salary नहीं बल्कि Honorarium (मानदेय) मिलता है — यह एक सरकारी स्थायी नौकरी नहीं होती।

PostMonthly Pay
आंगनवाड़ी सेविका₹9,000 / माह
आंगनवाड़ी सहायिका₹4,500 / माह

कुछ जगह पुराना मानदेय ₹6,500 / ₹3,000 होता है, जबकि नए अपडेट में यह बढ़कर लगभग ₹9,000 (Sevika) और ₹4,500 (Sahayika) तक हो सकता है।

Important Links

DetailsLinks
Apply Online (District Wise)Link Active Soon
Official Full Notification (District Wise)Available Soon
Old Notification (For Details)Click Here
Cabinet Approval Short NoticeClicK Here
Official ICDS WebsiteVisit Official Website Here

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar anganwadi sevika vacancy 2026:- राज्य की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होने वाली है। लगभग 22,000 पदों पर होने वाली यह भर्ती खास तौर पर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से लाई जा रही है। कम शैक्षणिक योग्यता होने के कारण ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसमें आसानी से आवेदन कर सकती हैं। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक अपडेट चेक करते रहें, ताकि आवेदन शुरू होते ही बिना देरी के फॉर्म भर सकें।

कुल मिलाकर, Bihar anganwadi sevika vacancy 2026 न केवल रोजगार का एक अच्छा अवसर है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें