अगर आप बिहार में कृषि से जुड़े काम करते हैं और दाल प्रसंस्करण (Dal Processing) से जुड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत दाल प्रसंस्करण, भंडारण एवं मूल्य संवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके लिए विभाग की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी की गई है।
Bihar Dal Mill Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य राज्य में दाल उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है, ताकि किसान और उद्यमी दोनों को इसका लाभ मिल सके। इसके तहत लाभार्थियों को दाल मिल लगाने, भंडारण करने और उत्पाद का मूल्य बढ़ाने (Value Addition) के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।
इस लेख में आपको इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी जाएगी, जैसे कि इस योजना का लाभ कैसे मिलता है, क्या पात्रता होनी चाहिए, आवेदन कब से कब तक लिए जाएंगे और पूरी आवेदन प्रक्रिया क्या है।
| Name of Article | Bihar Dal Mill Yojana 2026 Online Apply |
| Type of Article | Sarkari Yojana |
| Name of Department | Government of Bihar |
| Name of Scheme | दाल प्रसंस्करण, भंडारण एवं मूल्य संवर्धन योजना |
| Scheme Benefit | 25 लाख तक अनुदान |
| Who Can Apply? | Bihar Citizen Only |
| Application Start Date | 01 August 2026 |
| Application Last Date | 31 August 2026 |
| Mode of Application | Online |
| Official Website | dbtagriculture.bihar.gov.in |
Bihar Dal Mill Yojana Kya hai – सरकार दे रही है दाल मिल लगाने के लिए 25 लाख तक अनुदान: ऑनलाइन आवेदन शुरू
Bihar Dal Mill Yojana 2026 के तहत बिहार सरकार राज्य में दालों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना चाहती है। इसी उद्देश्य से नई Dal Mill (दाल मिल) इकाइयों की स्थापना के लिए लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने को लेकर कृषि विभाग द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की गई है।
इस योजना के तहत FPO, CLF, PACS, उद्यमी, व्यक्तिगत आवेदक और अन्य पंजीकृत संस्थाएं आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आप किसान समूह, संस्था या खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना के अंतर्गत दाल प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए प्लांट और मशीनरी, भवन, वेयरहाउस और भंडारण से जुड़ी संरचना पर वित्तीय सहायता (अनुदान) दी जाएगी। इससे लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Benefits of Bihar Dal Mill Yojana?
इस योजना के तहत सरकार के तरफ से वित्तीय सहायता (अनुदान) प्रदान किये जायेगे I
इस योजना के तहत परियोजना लागत का 33% अथवा अधिकतम रु. 25.00 लाख प्रति इकाई (जो कम हो) अनुदान देय होगा
सहायता प्लांट एवं मशीनरी तथा भवन/ वेयरहाउस/ भण्डारण अवसंरचना हेतु उपलब्ध होगी
भूमि क्रय, विद्युत् संयोजन, मानव संसाधन एवं अन्य संचालन व्यय पर अनुदान देय नहीं होगा
भवन/ वेयरहाउस / भण्डारण अवसंरचना हेतु अनुदान का हिस्सा कुल पात्र अनुदान राशी के अधिकतम 30% तक सीमित होगा
• सब्सिडी दो किश्तों में दी जाएगी: पहली किश्त 50% और दूसरी किश्त 50%।
Eligibility Conditions For Bihar Dal Mill Yojana: पात्रता की शर्तें
(All are Mandatory)
दाल मिल सब्सिडी योजना – महत्वपूर्ण शर्तें और जानकारी
यह योजना केवल 10 जिलों के लिए लागू है: पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, सुपौल, लखीसराय और औरंगाबाद।
• दाल मिल की न्यूनतम क्षमता 300 किलोग्राम प्रति घंटा होना अनिवार्य है।
• भवन/वेयरहाउस/स्टोरेज पर सब्सिडी:
कुल पात्र सब्सिडी राशि का अधिकतम 30% ही निर्माण कार्य पर दिया जाएगा।
• बैंक लोन लेना अनिवार्य है।
• आवेदक को परियोजना लागत का कम से कम 15% स्वयं निवेश करना होगा।
• व्यक्तिगत श्रेणी में एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।
• FPO/CLF/PACS के लिए: कम से कम 2 वर्ष से पंजीकृत होना आवश्यक है।
• मशीनरी BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) के मानकों के अनुसार होनी चाहिए।
• FSSAI और अन्य सभी जरूरी सरकारी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
• स्थापित संपत्ति (Asset) को कम से कम 3 वर्ष तक बनाए रखना होगा।
Important Documents of Bihar Dal Mill Yojana 2026?
- DPR (परियोजना प्रतिवेदन)
- बैंक ऋण स्वीकृति / सहमति पत्र
- आधार एवं बैंक विवरण
- पंजीकरण प्रमाण पत्र (संस्था हेतु)
Other Information of Bihar Dal Mill Yojana 2026?
चयन प्रक्रिया:
- सभी आवेदन की जांच जिला स्तर पर की जाएगी।
- दाल मिल की क्षमता, तकनीक, और आर्थिक स्थिति के आधार पर चयन होगा।
- सही और पूरी जानकारी वाले आवेदन ही स्वीकार होंगे।
- अधूरे आवेदन वापस कर दिए जाएंगे।
- लक्ष्य से 3 गुना तक लोगों की लिस्ट बनाई जाएगी, फिर प्राथमिकता के अनुसार चयन होगा।
स्थापना और निगरानी:
- चयन के बाद समय-समय पर जांच (Inspection) होगी।
- दाल मिल लगाने की पूरी प्रक्रिया पर जिला समिति और कृषि विभाग नजर रखेंगे।
मतलब: पहले आवेदन की जांच होगी, फिर योग्य लोगों का चयन होगा और बाद में उनके काम की निगरानी भी की जाएगी।
How to Online Apply for Bihar Dal Mill Yojana 2026?
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले dbtagriculture.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां जाने के बाद होमपेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से आपको “ऑनलाइन सेवाएँ” (Online Services) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने अलग-अलग योजनाओं से जुड़े विकल्प खुलेंगे, जहां आपको इस योजना के लिए “इसके लिए आवेदन” (Apply) करने का लिंक मिलेगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां से आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा, ताकि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो सके।
आवेदन भरते समय ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही हो और कोई गलती न हो, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।
नोट: यदि आप चाहें तो Bihar Krishi App के माध्यम से भी इस योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे मोबाइल से ही पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
इस तरह आप सरल तरीके से Bihar Dal Mill Yojana 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
| Details | Links |
| For Online Apply | New Register || Login & Apply |
| Check Details Notification | Download Here |
| Official Website | Visit Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
Bihar Dal Mill Yojana 2026 बिहार सरकार की एक बेहद लाभकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में दाल उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से किसानों, उद्यमियों और संस्थाओं को दाल मिल लगाने के लिए ₹25 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या उसे आगे बढ़ा सकते हैं।
अगर आप भी कृषि से जुड़े हैं या फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। सही पात्रता और जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करके आप इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
इसलिए देर न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का फायदा उठाएं।