umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Pan Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे PAN Card कैसे बनाएं? Online आवेदन, Documents और पूरी जानकारी

Pan Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे PAN Card कैसे बनाएं?: दोस्तों, अगर आपका PAN Card अभी तक नहीं बना है, तो आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PAN Card का Full Form Permanent Account Number होता है। यह कार्ड Income Tax Department द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें एक Unique 10 Digit Alphanumeric Number होता है।

अगर आप भी घर बैठे अपना पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में आपको PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है और PAN Card का Status कैसे Check करना है, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी। साथ ही, अंत में आपको आवेदन से संबंधित सभी Important Links भी दिए जाएंगे।

Name of ArticlePan Card Kaise Banaye 2026
Type of ArticleSarkari Works
Agency NameNSDL
Mobile NumberAadhaar Card से Mobile Number Link होना चाहिए
PAN Card Application Fee₹107/-
Application ModeOnline
Official Websitewww.incometax.gov.in

Pan Card क्या है ? – Pan Card Kaise Banaye

दोस्तों, PAN का पूरा नाम Permanent Account Number है। यह Income Tax Department द्वारा जारी किया जाने वाला एक Unique 10 Digit Number होता है।

PAN Card का उपयोग व्यक्ति की पहचान और आयकर से संबंधित कार्यों के लिए किया जाता है।

Pan Card बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए ?

दोस्तों, अगर आप Instant e-PAN के माध्यम से पैन कार्ड बनाना चाहते हैं, तो आपके पास मुख्य रूप से निम्न चीजें होनी चाहिए:

  • Valid Aadhaar Number
  • Aadhaar से Linked Active Mobile Number
  • DigiLocker Access
  • Aadhaar में सही Personal Details
  • OTP Verification के लिए Mobile Phone

Pan Card के लिए कौन-कौन सा Documents लगता है ?

दोस्तों, 1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम के अनुसार अब केवल आधार कार्ड के आधार पर PAN Card नहीं बनाया जाएगा। PAN Card के लिए आवेदन करते समय अब आपको अपनी जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।

  1. आवश्यक दस्तावेज 2026 के नए सूची 

पहचान का प्रमाण :-  

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • भारतीय पासपोर्ट 
  • केंद्रीय राज्य सरकार द्वारा फोटो पहचानपत्र 

जन्मतिथि का प्रमाण :- 

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट या सर्टिफिकेट 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 

पता का प्रमाण :- 

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • पहचान पत्र और अन्य प्रमाण 

How To Apply Online for Pan Card Kaise Banaye ?

आप खुद से अपना PAN Card Online Apply करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

सबसे पहले घर बैठे पैन कार्ड बनाने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Official Website के Home Page पर आने के बाद आपको कुछ इस प्रकार का पेज दिखाई देगा।

अब यहां आपको New Application के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

क्लिक करने के बाद आपके सामने एक New Page खुलेगा।

अब यहां आपको Application Information से संबंधित सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।

सभी जानकारी भरने के बाद आगे बढ़ें। इसके बाद आपको अपनी Gmail ID के माध्यम से Token Number प्राप्त करना होगा और Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने “How Do You Submit Your PAN Application Documents? – Submit Digitally Through E KYC & E Sign // Submit Scanned Images Through E Sign” का ऑप्शन दिखाई देगा।

यदि आप PAN Card पर अपनी पसंद की Photo और Signature लगाना चाहते हैं, तो आपको “Submit Scanned Images Through E-Sign” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने Application Form खुल जाएगा।

अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपनी Photo और Signature को Scan करके Upload करना होगा।

इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक Documents को Scan करके Upload करना होगा।

सभी जानकारी और Documents Upload करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

इसके बाद आपको निर्धारित Application Fee का Online Payment करना होगा।

अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको इसकी Receipt Gmail और PDF के माध्यम से प्राप्त होगी। इसे Download करके उसका Print Out निकालकर सुरक्षित रख लें।

How To Check Pan Card Status 2026 – Pan Card Kaise Banaye

दोस्तों, यदि आप अपना PAN Card Status Check करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

सबसे पहले PAN Card का Status Check करने के लिए आपको Protean के PAN Status Tracking Portal पर जाना होगा, जहां आपको कुछ इस प्रकार का पेज दिखाई देगा।

अब यहां आपको Application Type में PAN Card के ऑप्शन का चयन करना है।

इसके बाद आपको अपना 15 Digit Acknowledgement Number दर्ज करना होगा।

फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Captcha Code को सही-सही दर्ज करें।

इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

Submit करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपके PAN Card Application का Status दिखाई देगा।

Important Links
Pan Card online Apply Direct Link
Pan Card Status Check
Official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

अगर आपका PAN Card अभी तक नहीं बना है, तो आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PAN Card आयकर से जुड़े कार्यों के साथ-साथ व्यक्ति की पहचान के लिए भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास आवश्यक पहचान, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हों। साथ ही, आवेदन के दौरान सभी व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक दर्ज और अपलोड करें, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती न हो।

PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्राप्त Receipt या Acknowledgement को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसी Acknowledgement Number की मदद से आप अपने PAN Card Application का Status भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया को ध्यान से समझें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सही तरीके से Submit करें। इस तरह आप घर बैठे PAN Card के लिए आवेदन करने के साथ-साथ उसके आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

FAQs – Pan Card Kaise Banaye 2026

Q1. PAN Card का Full Form क्या है?
Ans: PAN का Full Form Permanent Account Number है। यह Income Tax Department द्वारा जारी किया जाने वाला 10 Digit Alphanumeric Number होता है।

Q2. PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans: PAN Card के लिए आप Official Website पर जाकर New Application के विकल्प से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके निर्धारित Application Fee का भुगतान करना होगा।

Q3. PAN Card बनाने के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
Ans: आवेदन के लिए पहचान का प्रमाण, जन्मतिथि का प्रमाण और पते का प्रमाण देना होता है। इसके लिए Aadhaar Card, 10वीं की Marksheet/Certificate, Birth Certificate, Passport या Driving Licence जैसे दस्तावेज उपयोग किए जा सकते हैं।

Q4. PAN Card Application का Status कैसे Check करें?
Ans: PAN Card का Status Check करने के लिए Protean PAN Status Tracking Portal पर जाएं। इसके बाद Application Type में PAN Card चुनकर अपना 15 Digit Acknowledgement Number और Captcha दर्ज करके Status देख सकते हैं।

Q5. PAN Card के लिए आवेदन करने के बाद क्या सुरक्षित रखना चाहिए?
Ans: आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्राप्त Receipt या Acknowledgement को सुरक्षित रखना चाहिए। इसमें दिए गए Acknowledgement Number की मदद से बाद में PAN Card Application का Status Check किया जा सकता है।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें