umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Free jamin yojana 2026: सरकार दे रही है लोगो को 3 डिसमिल फ्री जमीन – ऑनलाइन आवेदन शुरु

Bihar Free jamin yojana: अगर आप भी बिहार के भूमिहीन परिवार से हैं और अपना घर बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से “अभियान बसेरा” के तहत भूमिहीन परिवारों को वासभूमि (आवासीय भूमि) उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की गई है।

इस योजना के तहत अब तक राज्य के 92 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा चुका है। यह योजना मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के पात्र भूमिहीन परिवारों के लिए है।

अब इस योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको पटना जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने नजदीकी अंचल कार्यालय, पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों या फिर बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Name of ArticleBihar Free jamin yojana Online Apply
Type of ArticleLatest Update / Step-by-Step Guide
Yojana Nameअभियान बसेरा (Abhiyan Basera)
Launched Byराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
BeneficiarySC, ST, OBC और EBC वर्ग के भूमिहीन परिवार
Land Allotmentनियमानुसार न्यूनतम 3 डिसमिल से अधिकतम 5 डिसमिल तक सरकारी भूमि
Apply throughऑनलाइन पोर्टल,अंचल कार्यालय,पंचायत शिविर
Application Modeऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
Who Can Applyकेवल बिहार के भूमिहीन परिवार
Official Websitehttps://abhiyanbasera.bihar.gov.in/

Bihar Abhiyan Basera Kya Hai?

अभियान बसेरा बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को घर बनाने के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराना है।

इसके तहत पात्र लाभार्थियों को 3 डिसमिल जमीन दी जाती है, ताकि वे अपना घर बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

Bihar Land Record / Jamabandi Online Check 2026 – बिहार जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए शुरू की गई है, जिनके पास रहने के लिए अपनी कोई जमीन नहीं है। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार का कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे। इस योजना के अंतर्गत अब तक 92 हजार से अधिक परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Important Dates of Bihar Free jamin yojana

EventsDates
Special Camp Start Date22 September 2026
Online Application Start Dateशुरू हो चुका है
Last Date to Applyनिर्धारित नहीं
Application FeeNil (कोई फीस नहीं)

Bihar Free jamin yojana Eligibility Criteria: पात्रता शर्तें

अगर आप भी बिहार अभियान बसेरा योजना का लाभ लेना चाहते हैं,

तो इसके लिए आपको नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार वासभूमिहीन होना चाहिए, यानी उसके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार को पहले किसी भी सरकारी योजना के तहत वासभूमि नहीं मिली हो।
  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) या अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से संबंधित होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो और उसे घर बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता हो।

Bihar Free jamin yojana लक्षित वर्ग (Who Can Apply?)

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से निम्नलिखित वर्गों के पात्र भूमिहीन परिवारों को दिया जाएगा:

CategoryDetails
अनुसूचित जाति (SC)Scheduled Caste
अनुसूचित जनजाति (ST)Scheduled Tribe
पिछड़ा वर्ग (OBC)Other Backward Class
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)EBC-I एवं II

नोट: इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के भूमिहीन परिवारों को ही मिलेगा।

Bihar Free jamin yojana: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे:

  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर
  • आवेदक, पति/पत्नी तथा वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियाँ
  • जाति प्रमाण-पत्र की प्रति
  • राशन कार्ड / मतदाता पहचान-पत्र / निवास प्रमाण-पत्र (में से उपलब्ध दस्तावेज)
  • परिवार का वर्तमान सामूहिक फोटो
  • निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र (Affidavit) कि परिवार के पास वासयोग्य भूमि नहीं है और पहले किसी सरकारी योजना से वासभूमि नहीं मिली है
  • यदि सरकारी भूमि पर बसे हैं, तो मौजा, खाता, खेसरा (यदि ज्ञात हो) तथा उपलब्ध पुराने निवास-सा

Bihar Free jamin yojana चयन प्रक्रिया

  • आवेदन जमा करना: पात्र लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल, अंचल कार्यालय या पंचायत शिविर में आवेदन जमा करेंगे।
  • पात्रता जाँच: आवेदन एवं आवेदक की पात्रता की जाँच प्रश्नावली के माध्यम से की जाएगी।
  • सत्यापन: अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  • भूमि उपलब्धता की पुष्टि: सरकारी भूमि की उपलब्धता की पुष्टि की जाएगी।
  • भूमि आवंटन: पात्र पाए जाने पर सरकारी भूमि आवंटित की जाएगी।
  • अपात्र आवेदकों को सूचना: अपात्र आवेदकों को तुरंत सूचित किया जाएगा।

Bihar Free jamin yojana Online Apply Kaise Kare?

अभियान बसेरा योजना के लिए आवेदन करने के तीन तरीके बताए गए हैं। इच्छुक लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार नीचे दिए गए किसी भी तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

तरीका 1: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन
  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभियान बसेरा की वेबसाइट खुलेगी। यहां आपको “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। ध्यान रखें कि वही मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिसका इस्तेमाल बिहार भूमि पोर्टल पर पंजीकरण के समय किया गया था।
  • इसके बाद अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि सभी जरूरी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन के दौरान मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद आवेदन को सबमिट कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली रसीद या आवेदन संख्या को सुरक्षित रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।
तरीका 2: अंचल कार्यालय में आवेदन
  • इच्छुक लाभार्थी अपने संबंधित अंचल कार्यालय में जाकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
  • सभी अंचलाधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने और आवेदकों को प्राप्ति रसीद देने का निर्देश दिया गया है।
  • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद जरूर लें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
तरीका 3: पंचायत शिविर के माध्यम से आवेदन
  • पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • इन शिविरों में भी इच्छुक लाभार्थी वासभूमि प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • इस व्यवस्था का उद्देश्य लाभार्थियों को उनके नजदीक ही आवेदन करने की सुविधा देना है, ताकि उन्हें आवेदन जमा करने के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।
Important Links
Portal Login Link Here
Notification PDF Download
official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Free Jamin Yojana यानी अभियान बसेरा बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत राज्य के पात्र भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और आपके परिवार के पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है, तो इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आप बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी अंचल कार्यालय और पंचायत शिविर में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://abhiyanbasera.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें