umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Labour Card Scheme Apply Online 2026: सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, सुनहरा मौका! – Full Details

Bihar Labour Card Scheme Apply Online 2026: बिहार के लेबर कार्ड धारकों के लिए श्रम संसाधन विभाग द्वारा कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य मजदूर वर्ग को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इन योजनाओं के तहत लेबर कार्ड धारकों को मातृत्व लाभ, विवाह सहायता, मृत्यु अनुदान, बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता, नकद पुरस्कार, पितृत्व लाभ, वार्षिक चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है। लेबर कार्ड धारक एक ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी लेबर कार्ड धारक हैं और इन सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध हैं और उनके लिए आवेदन कैसे करना है।

Name of ArticleBihar Labour Card Scheme Apply Online 2026
Type of ArticleSarkari Yojana
Name of Departmentश्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
Name of CardLabour Card
Benefits of Cardसभी श्रमिक मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
Who Can Apply?बिहार के भवन निर्माण श्रमिक
Mode of ApplicationOnline
Official Websitebocw.bihar.gov.in

Bihar Labour Card Scheme Apply Online – योजना क्या है?

बिहार लेबर कार्ड योजना एक सरकारी पहल है, जिसे बिहार सरकार द्वारा राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों को लाभ देने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत श्रमिकों को एक लेबर कार्ड (Labour Card) दिया जाता है, जिसके माध्यम से वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।

यह योजना श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित की जाती है। खास तौर पर भवन निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को यह कार्ड जारी किया जाता है। इसमें वे सभी लोग शामिल हैं जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, जैसे — राजमिस्त्री, बढ़ई, लोहार, पेंटर, मजदूर आदि।

इस योजना के अंतर्गत सरकार मजदूरों को सिर्फ पहचान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें कई प्रकार की आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। लेबर कार्ड धारकों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिलता है और हर साल ₹5000 तक की सहायता राशि भी दी जाती है।

  • लेबर कार्ड मजदूरों की पहचान और सुविधा के लिए बनाया जाता है
  • इससे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है
  • भवन निर्माण से जुड़े मजदूर इसके लिए पात्र होते हैं
  • हर साल आर्थिक सहायता भी दी जाती है

अगर आप बिहार के लेबर कार्ड धारक हैं, तो आपको इस योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जरूर होनी चाहिए, ताकि आप इसका पूरा फायदा उठा सकें।

Bihar Labour Card Scheme Apply Online : बिहार लेबर कार्ड धारको को मिलने वाली योजनाओ की सूचि

योजना का नामपात्रता / शर्तलाभ / राशि
प्रसूति लाभ1 वर्ष सदस्यतान्यूनतम मजदूरी के 90 दिनों के बराबर राशि (पहले 2 माह)
शिक्षा सहायता1 वर्ष सदस्यताITI/IIM हेतु ₹5,000 या ट्यूशन फीस
विवाह सहायता3 वर्ष सदस्यता2 बालिग पुत्रियों/महिला हेतु ₹50,000
साइकिल योजना1 वर्ष सदस्यतासाइकिल खरीद पर आर्थिक सहायता
उपकरण योजनापंजीकृत श्रमिकप्रशिक्षण व उपकरण हेतु ₹15,000 तक
भवन मरम्मत3 वर्ष सदस्यता₹20,000 (एक बार)
पेंशन5 वर्ष सदस्यता + 60 वर्ष आयु₹1,000 प्रति माह
विकलांगता पेंशनस्थाई विकलांगता₹1,000 प्रति माह
दाह संस्कार सहायताआश्रित को₹5,000
मृत्यु लाभप्राकृतिक मृत्यु: ₹2 लाख, दुर्घटना: ₹4 लाख, आपदा: ₹1 लाख
पारिवारिक पेंशनपेंशनर की मृत्यु50% या 100% (जो अधिक हो)
पितृत्व लाभ1 वर्ष सदस्यता₹6,000 प्रति प्रसव (2 बच्चों तक)
नकद पुरस्कार1 वर्ष सदस्यता10वीं/12वीं में 60%–80%+ पर ₹10,000–₹25,000
चिकित्सा सहायतापात्र श्रमिकअसाध्य रोगों के लिए सहायता
वार्षिक चिकित्सा योजनासभी पंजीकृत श्रमिक₹3,000 प्रति वर्ष
श्रम योगी मानधन18–40 वर्षअंशदान बोर्ड द्वारा
वस्त्र सहायतासभी पात्र श्रमिक₹2,000 प्रति वर्ष
आयुष्मान भारत योजनापात्र श्रमिक परिवारइलाज का पूरा खर्च बोर्ड देगा

Bihar Labour Card Scheme Apply Online – बिहार लेबर कार्ड सभी योजना के लिए ऑनलाइन कैसे करें?

अगर आप Bihar Labour Card Scheme Apply Online से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले लेबर कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    bocw.bihar.gov.in Official Website
  2. वेबसाइट खुलने के बाद “Scheme Application” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब “Apply For Scheme” बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपना Labour Registration Number दर्ज करें और “Show” बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। नीचे आपको योजना चुनने (Select Scheme) का विकल्प मिलेगा।
  6. जिस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  7. इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर दें।

इस तरह आप आसानी से बिहार लेबर कार्ड की किसी भी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Labour Card Online Apply 2026: बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन शुरू – अब सिर्फ OTP से घर बैठे बनाएं कार्ड & Full Details

DetailsLinks
Online Apply (Self With OTP)Apply Online
Online Apply (CSC)Apply Online
Check Application StatusCheck Now
स्व घोषणा डाउनलोडClick Here to Download
Official WebsiteVisit Now
Home PageVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion):

Bihar Labour Card Scheme Apply Online राज्य के श्रमिकों और मजदूरों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से उन्हें आर्थिक, चिकित्सा, शिक्षा, विवाह, पेंशन, मातृत्व सहित कई प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को वार्षिक चिकित्सा सहायता, शिक्षा सहायता, पेंशन, नकद पुरस्कार, विवाह सहायता, भवन मरम्मत अनुदान जैसे कई लाभ मिलते हैं, जो उनके जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

अगर आप बिहार के लेबर कार्ड धारक हैं, तो आप इन सभी योजनाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी: इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अपनी राय हमें कमेंट में बताएं।

Bihar Labour Card Scheme Apply Online – FAQ’s

Q1. बिहार लेबर कार्ड क्या है?
बिहार लेबर कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र है, जो भवन निर्माण श्रमिकों को दिया जाता है। इसके माध्यम से मजदूर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Q2. बिहार लेबर कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार राज्य के वे सभी श्रमिक जो भवन निर्माण कार्य से जुड़े हैं जैसे राजमिस्त्री, बढ़ई, मजदूर, पेंटर आदि, वे आवेदन कर सकते हैं।

Q3. इस योजना के तहत कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
इस योजना के तहत प्रसूति लाभ, विवाह सहायता, पेंशन, मृत्यु अनुदान, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, नकद पुरस्कार आदि कई लाभ मिलते हैं।

Q4. लेबर कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

Q5. Bihar Labour Card Scheme के लिए आवेदन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट bocw.bihar.gov.in पर जाकर “Apply For Scheme” विकल्प से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q6. क्या सभी योजनाओं के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता है?
नहीं, अब सभी योजनाओं के लिए एक ही पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Q7. लेबर कार्ड से कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
विभिन्न योजनाओं के तहत अलग-अलग राशि दी जाती है, जैसे विवाह सहायता ₹50,000, मृत्यु लाभ ₹2 से ₹4 लाख, चिकित्सा सहायता ₹3,000 प्रति वर्ष आदि।

Q8. लेबर कार्ड की वैधता कितनी होती है?
लेबर कार्ड की वैधता आमतौर पर 1 वर्ष होती है, जिसे समय-समय पर नवीनीकरण (Renewal) करना होता है।

Q9. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, कार्य प्रमाण आदि दस्तावेज आवश्यक होते हैं।

Q10. क्या महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
हाँ, महिला श्रमिक भी इस योजना के तहत सभी लाभ प्राप्त कर सकती हैं, जिसमें प्रसूति लाभ भी शामिल है।

1 thought on “Bihar Labour Card Scheme Apply Online 2026: सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, सुनहरा मौका! – Full Details”

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें