umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

PM Internship Scheme 2026: ₹9000 Monthly, 10th, 12th & Graduate Pass Eligible – Apply Online

अगर आप किसी अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप करके नई स्किल सीखना चाहते हैं और साथ ही प्रैक्टिकल अनुभव भी हासिल करना चाहते हैं, तो Prime Minister’s Internship Scheme आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। इस योजना के तहत देशभर की कई बड़ी कंपनियां अलग-अलग सेक्टरों में समय-समय पर इंटर्नशिप के मौके देती हैं, जिससे युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें वास्तविक काम का अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर नौकरी हासिल कर सकें। अगर आपकी उम्र लगभग 18 से 24 वर्ष के बीच है (या आधिकारिक नियमों के अनुसार) और आप जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, तो आप इस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में आपको PM Internship Scheme 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी जाएगी, जैसे कि इसमें आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, उम्र सीमा क्या है, स्टाइपेंड कितना मिलेगा, चयन प्रक्रिया कैसे होगी और आवेदन कैसे करना है।

Name of ArticlePM Internship Scheme 2026
Scheme NamePrime Minister Internship Scheme (PMIS)
Launched ByMinistry of Corporate Affairs, Government of India
Internship OpportunitiesAvailable on Rolling Basis
Stipend₹9000 Monthly
DurationAs Per Internship Offered
Who Can ApplyEligible Candidates Across India
Application ModeOnline
Official Portalpminternship.mca.gov.in

PM Internship Scheme 2026: 10th, 12th & Graduate Pass

अगर आप Prime Minister’s Internship Scheme के तहत इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। इस योजना के माध्यम से आपको देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों में काम सीखने का अवसर मिलता है। इस योजना के तहत आईटी, बैंकिंग, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और हेल्थकेयर जैसे अलग-अलग सेक्टरों में इंटर्नशिप के अवसर दिए जाते हैं।

इंटर्नशिप पूरी करने के बाद आपको मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) और जिस कंपनी में आपने इंटर्नशिप की है, दोनों की ओर से डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट आपके भविष्य में नौकरी पाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

IBPS Clerk Vacancy 2026 Apply Online: Notification Out for CSA 11403 Post, Exam Pattern, Syllabus, Eligibility & Full Details

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। साथ ही, उम्मीदवारों को लगभग 6 से 9 महीने तक की इंटर्नशिप करवाई जाती है, जिससे उन्हें अच्छा खासा प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है।

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद की 3 कंपनियां चुननी होती हैं और साथ ही आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

Important Dates for PM Internship Scheme 2026

EventsDetails
Application ProcessRolling Basis
New Internship PublicationTime to Time
Application Last DateVaries for Every Internship
Offer AcceptanceAs Per PMIS Rules
Joining TimelineAs Mentioned in Offer Letter

PM Internship Scheme 2026 Eligibility Criteria

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको इन बातों को ध्यान में रखना होगा:

Educational Qualification
Qualification LevelDetails (Full Explanation)
Minimum QualificationCandidate must have passed at least Class 10th
Higher QualificationCandidates can apply up to Graduate level
Accepted CoursesIncludes 10th, 12th, ITI, Diploma, Graduation (BA, BSc, BCom etc.)
Graduation StatusCandidate can be Final Year (Pursuing) OR Completed Graduate
Education OrderMust enter in sequence: 10th → 12th → ITI/Diploma → Graduation
Documents & RequirementMarksheets/Certificates upload करना जरूरी है, Score (Percentage/CGPA/Grade) देना होगा और profile 100% complete होनी चाहिए
Other Conditions
CriteriaDetails (Complete Information)
Employment StatusCandidate full-time पढ़ाई या नौकरी में नहीं होना चाहिए
Family Incomeपरिवार की सालाना आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए
Not Eligible CandidatesIIT, IIM, NLU, NID, IISER, और CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA, PhD जैसे कोर्स वाले eligible नहीं
Family Restrictionजिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, वो eligible नहीं
Age Limit (As on 1 April 2026)
CriteriaDetails
Age Range18 to 25 years
Cut-off DateAs on 01 April 2026

PM Internship Scheme 2026 Stipend & Benefits

Prime Minister’s Internship Scheme के तहत इंटर्नशिप करने वाले उम्मीदवारों को हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड दिया जाता है, जिसमें ₹900 कंपनी और ₹8,100 सरकार सीधे बैंक खाते में देती है।

इसके अलावा ₹6,000 का एक बार मिलने वाला ग्रांट भी मिलता है। इंटर्नशिप पूरी होने पर डिजिटल सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस कवर की सुविधा भी दी जाती है।

CriteriaDetails
Monthly Stipend₹9,000 per month (₹900 company + ₹8,100 government via DBT)
One-Time Grant₹6,000 one-time joining grant
Additional BenefitsDigital Certificate after completion
InsuranceInternship duration के दौरान insurance coverage

Documents Required for PM Internship Scheme 2026

आधार कार्ड

10वीं या ऊपर की मार्कशीट/डिग्री

फोटो और सिग्नेचर

बैंक अकाउंट डिटेल्स

परिवार की आय प्रमाण पत्र (जरूरी होने पर)

PM Internship Scheme 2026 Selection Process

उम्मीदवारों का चयन सेलेक्ट की गई कंपनी में से एक में होगा, जिस्का प्रोसेस इस प्रकार है:

सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और e-KYC पूरा करना होगा। और फिर अपनी पसंद की 3 कंपनियां को चुनना होगा।

कंपनी प्रोफाइल और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग बनेगी। आप एक समय में ज्यादा से ज्यादा 3 इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

लेकिन 2 ऑफर आने पर भी सिर्फ 1 ही ऑफर ले सकते हैं। ऑफर मिलने के 14 दिन के अंदर स्वीकार या अस्वीकार (accept और decline) करना होगा।

How to Apply Online for PM Internship Scheme 2026?

अगर आप Prime Minister’s Internship Scheme के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा।

वहां होम पेज पर “Login / Register” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।

अगर आप नए यूजर हैं तो “New User / Register Now” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा,

जिसमें मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरीफिकेशन करना होगा और एक मजबूत पासवर्ड बनाना होगा।

इसके बाद आपको लॉगिन करना है और अपनी प्रोफाइल पूरी करनी है,

जिसमें पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन और स्किल्स से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। साथ ही आपको Aadhaar या DigiLocker के जरिए e-KYC भी पूरा करना होगा और अपना CV अपलोड करना होगा या वहीं बना सकते हैं।

अब आप “Explore Internships” सेक्शन में जाकर अपनी पसंद और लोकेशन के अनुसार इंटर्नशिप चुन सकते हैं।

जिस कंपनी में आवेदन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करके Apply पर क्लिक करें।

आप एक साथ 3 कंपनियां चुन सकते हैं। अंत में सारी जानका

DetailsLinks
For Online ApplyApply Here
Download Official NotificationEnglish PDF || Hindi PDF
Official WebsiteVisit Here

निष्कर्ष (Conclusion)

PM Internship Scheme 2026 युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे बड़ी कंपनियों में काम करके न केवल नई स्किल्स सीख सकते हैं बल्कि रियल वर्क एक्सपीरियंस भी हासिल कर सकते हैं। इस योजना के तहत मिलने वाला ₹9,000 प्रति माह स्टाइपेंड और डिजिटल सर्टिफिकेट इसे और भी आकर्षक बनाता है।

अगर आप 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट पास हैं और अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस योजना के लिए जरूर आवेदन करें। समय-समय पर नई इंटर्नशिप अपडेट होती रहती हैं, इसलिए ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाए रखें और सही मौके पर अप्लाई करें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें