umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bansawali Kaise Banaye in hindi: Bansawali Form PDF Download 2026: वंशावली कैसे बनाएं नई प्रक्रिया

कई बार अपनी संपत्ति के बंटवारे, दाखिल-खारिज या अन्य पारिवारिक संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए वंशावली प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। वंशावली के माध्यम से परिवार के सदस्यों और उनके आपसी संबंधों की जानकारी दर्ज की जाती है, जिससे संबंधित कार्यों में आवश्यक प्रमाण उपलब्ध हो सके।

अब बिहार में वंशावली बनवाने की प्रक्रिया को पहले की तुलना में आसान बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अगर आप जानना चाहते हैं कि Bansawali Kaise Banaye और कहां जाना होगा, तो इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से दी गई है।

वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bansawali Kaise Banta Hai, आवेदन के लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा और पूरी प्रक्रिया क्या है।

Name of ArticleBansawali Kaise Banaye in hindi
Type of ArticleCertificate Issue
Document NameBansawali (वंशावली)
DepartmentRevenue and Land Reforms Department, Government of Bihar
Processing Time15 Days
Mode of ProcessOffline
Official Wesiteland.bihar.gov.in

वंशावली प्रमाण पत्र क्या है?

वंशावली प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें किसी परिवार के पूर्वजों से लेकर वर्तमान पीढ़ी तक के सदस्यों और उनके आपसी संबंधों की जानकारी दर्ज होती है। इसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि परिवार में कौन-कौन सदस्य किस वंश या परिवार से संबंधित हैं।

Bihar jamin ka khatiyan kaise nikale 2026: बिहार जमीन का खतियान (अधिकार अभिलेख) कैसे निकले ?

वंशावली की जरूरत खासतौर पर पैतृक संपत्ति, जमीन-जायदाद के बंटवारे और परिवार से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों में पड़ सकती है। किसानों के मामले में भी इसकी आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि कई बार कृषि भूमि पूर्वजों से अगली पीढ़ी को प्राप्त होती है और जमीन से संबंधित सरकारी योजनाओं या प्रक्रियाओं में पारिवारिक संबंधों का प्रमाण मांगा जा सकता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि Bansawali Kaise Banta Hai और Bansawali Kaise Banaye, तो आगे हम आपको आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी जानकारी, शुल्क और आवेदन कहां जमा करना है, इसके बारे में आसान भाषा में बताएंगे।

Bansawali Ka Use Kya Hai (वंशावली के उपयोग)

वंशावली का इस्तेमाल मुख्य रूप से परिवार की पीढ़ियों और उनके आपसी संबंधों को प्रमाणित करने के लिए किया जाता है। खासकर जब किसी पैतृक संपत्ति या जमीन पर अधिकार से जुड़ा मामला हो, तब वंशावली एक जरूरी दस्तावेज के रूप में काम आ सकती है।

उदाहरण के लिए, अगर आपके दादा या परदादा के नाम पर जमीन दर्ज है और उनके बाद उस संपत्ति पर उत्तराधिकार का दावा करना है, तो परिवार के उत्तराधिकारियों की जानकारी स्पष्ट करने के लिए वंशावली की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके माध्यम से यह समझने में मदद मिलती है कि संपत्ति के वास्तविक उत्तराधिकारी कौन-कौन हैं।

इसके अलावा, कुछ सरकारी योजनाओं और जमीन से जुड़े कार्यों में भी परिवार की वंशावली या उत्तराधिकार से संबंधित दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसलिए पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में वंशावली का महत्व काफी बढ़ जाता है।

Bansawali Banane Ke lie Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज)

  • शपथ पत्र पर वंशावली का विवरण
  • स्थानीय निवास होने का प्रमाण पत्र. जैसे जमीन का दस्तावेज, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मैट्रिक या अन्य प्रमाण पत्र इत्यादि
  • लिखित आवेदन पत्र
  • ₹10 का शुल्क नगद
  • मोबाइल नंबर इत्यादि

Bansawali Kaise Banaye (वंशावली कैसे बनवाएं)

सबसे पहले तो आपको यह पता करना है कि आखिर आपको वंशावली क्यों बनवानी है और आपको किस लेवल की वंशावली की आवश्यकता है उसके हिसाब से ही आप अपने वंशावली को बनवाएं. आपके पास वंशावली बनवाने के लिए दो विकल्प हैं, जिनके माध्यम से आप अपनी वंशावली जारी करवा सकते हैं।

पहला विकल्प यह है कि आप अपनी वंशावली अपने ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से बनवा सकते हैं दूसरा आप चाहें तो अपनी वंशावली कोर्ट से भी बनवा सकते हैं.

तो आपको जिस प्रकार की वंशावली चाहिए उसके अनुसार आप वंशावली बनवा सकते हैं

कोर्ट के द्वारा:- अगर आपको कोर्ट से बना हुआ वंशावली की आवश्यकता है तो सबसे पहले आपको अपने जिला कोर्ट जाना होगा और वहां पर जाकर आवेदन करनी होगी. इसकी एक फॉर्म आती है जिससे आप भर के कोर्ट में जमा करवाएंगे जिसके बाद आपका वंशावली बना दी जाएगी

पंचायत स्तर द्वारा: सरपंच के माध्यम से वंशावली बनवाने के लिए सबसे पहले आप अपने पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन करेंगे इसके बाद आपका वंशावली निर्गत कर दी जाएगी

Note-वंशावली दो प्रतियों में तैयार की जायेगी। वंशावली की दोनों प्रतियां सभी दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत सचिव को लौटा दी जाएंगी। ग्राम कचहरी सचिव उक्त वंशावली की छायाप्रति अपने कार्यालय अभिलेख के रूप में सुरक्षित रख सकेंगे।

सरपंच से वंशावली प्राप्त करने के बाद, पंचायत सचिव एक प्रति पर अपना हस्ताक्षर और दूसरी प्रति पर आवेदक के हस्ताक्षर करके उसे सौंप देगा।

दूसरी प्रति के आधार पर उसका पूरा विवरण परिवार रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। द्वितीय प्रति एवं मूल आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय में सुरक्षित रखा जायेगा।

Bansawali Kaise Banta Hai (महत्वपूर्ण जानकारी)

  • आवेदन के साथ पंचायत कार्यालय में दस रुपये नकद जमा कराने होंगे।
  • वंशावली को पुनः जारी करने के लिए आवेदक को पंचायत सचिव के पास 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
  • पंचायत सचिव संबंधित कागजात से संतुष्ट होकर मुहर, मोहर व तारीख के साथ अपनी अनुशंसा ग्राम कचहरी को सौंपेंगे.
  • अग्रेषित आवेदन की छायाप्रति पंचायत सचिव अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे।
Important Links
Bansawali Form Download PDF
खतियान ऑनलाइन निकालने Direct Link
Official Website
Umesh Talks Home Page
वंशावली फॉर्म कैसे भरे?

भूमि सर्वे में कौन-कौन से कागजात की जरूरत होगी स्व घोषणा प्रमाण पत्र जमाबंदी संख्या की विवरण या मालगुजारी रसीद की छाया प्रति खतियान की नकल मृत्यु की तिथि यानी मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति आवेदक या हित अर्जन करने वाले वाले का मृतक का बारिश होने का प्रमाण पत्र

बिहार में वंशावली कैसे बनता है?

यदि आप अपनी पंचायत द्वारा वंशावली बनाते हैं, तो आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। सबसे पहले आपको अपनी पंचायत के सरपंच के पास जाना होगा। क्योंकि पंचायत स्तर से बनाने की प्रक्रिया में आप अपने पंचायत निधि सरपंच द्वारा बनाये जाते हैं ! आपको सरपंच के लेटर पेड पर एक सिद्रुल तैयार करवाना होगा।

वंशावली क्या है?

वंशावली प्रमाणपत्र” एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसमें किसी परिवार के सदस्यों की वंशावली और गोत्र की जानकारी होती है। इसमें परिवार के पुर्वजों से लेकर वर्तमान समय तक के सभी सदस्यों का विवरण होता है। वंशावली का प्रयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है।

1 thought on “Bansawali Kaise Banaye in hindi: Bansawali Form PDF Download 2026: वंशावली कैसे बनाएं नई प्रक्रिया”

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें