umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar jamin ka khatiyan kaise nikale 2026: बिहार जमीन का खतियान (अधिकार अभिलेख) कैसे निकले ?

अगर आपके पास जमीन है और आप अपने जमीन के खतियान की जानकारी देखना चाहते हैं, तो अब इसके लिए हर बार सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप संबंधित राज्य के आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन खतियान की जानकारी देख सकते हैं।

Bihar jamin ka khatiyan kaise nikale से जुड़ी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में आसान भाषा में बताई गई है। खतियान देखने के लिए आपको संबंधित जमीन की कुछ जरूरी जानकारी की आवश्यकता हो सकती है।

अगर आप भी अपनी जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको jamin ka khatiyan online देखने और खतियान की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई है, ताकि आप सही तरीके से ऑनलाइन अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी देख सकें।

Name of ArticleBihar jamin ka khatiyan kaise nikale
Type of ArticleLand Related
Which type is KhatiyanLand-Related Document
Download FeeFree
Application PortalService Plus Bihar Portal
Application ModeOnline
Official Websiteland.bihar.gov.in

जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालने से पहले ध्यान रखें

अगर आपकी जमीन बिहार में स्थित है, तो आप बिहार भूमि अभिलेख (Bihar Bhulekh) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खतियान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। हालांकि, खतियान खोजने से पहले कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखना बेहतर रहेगा।

Bihar Smart PDS 2.0 2026: राशन कार्ड अप्लाई, नाम जोड़ना, हटाना आवदेन स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन

खतियान निकालने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:

  • जमीन से जुड़ी जानकारी देखने के लिए हमेशा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
  • यदि आपके पास जमीन का खाता नंबर, खेसरा नंबर या रैयत/मालिक का नाम है, तो खतियान खोजने में आसानी हो सकती है।
  • खाता नंबर या खेसरा नंबर नहीं होने पर भी जिला, अंचल, हल्का, मौजा और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर जमीन का रिकॉर्ड खोजा जा सकता है।
  • रिकॉर्ड खोजते समय सही मौजा, थाना नंबर और अन्य जरूरी विवरण को ध्यान से चुनें, ताकि किसी दूसरी जमीन की जानकारी न खुल जाए।
  • ऑनलाइन उपलब्ध रिकॉर्ड को अच्छी तरह जांचें और किसी भी आधिकारिक काम के लिए जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से उसकी वैधता की पुष्टि जरूर करें।

खाता नंबर/खेसरा नंबर से जमीन का खतियान कैसे निकाले-

जमीन का खतियान निकालने के लिए सबसे पहले बिहार भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की Official Website पर जाएं। इस वेबसाइट की Direct Link नीचे Quick Links सेक्शन में दी जाएगी, जहां से आप सीधे वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।

वेबसाइट खुलने के बाद आपके सामने बिहार का Map दिखाई देगा, जिसमें राज्य के सभी जिले होंगे। यहां से उस जिले को Select करें, जहां आपकी जमीन स्थित है।

इसके बाद आपके सामने चुने गए जिले के सभी अंचल दिखाई देंगे। इनमें से उस अंचल को Select करें, जिसके अंतर्गत आपकी जमीन आती है। सही अंचल का चयन करना जरूरी है।

अंचल चुनने के बाद मुख्य Page खुल जाएगा, जहां से आप खतियान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

इस Page पर आपको मौजा चुनने का Option मिलेगा। अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी Mouza की सूची दिखाई देगी, जिसमें से अपनी जमीन वाला Mouza Select करें।

अब नीचे की ओर आने पर जमीन खोजने के कई Options दिखाई देंगे। इनमें खाता नंबर से खोजें और खेसरा नंबर से खोजें के विकल्प मिलेंगे। आपके पास जो जानकारी उपलब्ध है, उसके Left Side में दिए गए छोटे Circle Box पर Click करें।

आपके द्वारा चुने गए विकल्प के सामने एक Box खुलेगा, जिसमें संबंधित खाता नंबर या खेसरा नंबर दर्ज करें।

इसके बाद खाता खोजें वाले विकल्प पर Click करें।

अब आपके सामने उस खाते से संबंधित व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, खाता संख्या और उस खाते से जुड़े सभी खेसरा की जानकारी दिखाई देगी। यहां आपको देखें का Button मिलेगा, जिस पर Click करना होगा।

इसके बाद आपके सामने आपका खतियान Open हो जाएगा। इसमें जमीन की पूरी जानकारी जैसे आपके पास कितनी जमीन है, किसका कितना Share है, जमीन कहां स्थित है और उसकी चौहद्दी क्या है, आदि जानकारी दिखाई देगी।

नाम से खतियान ऑनलाइन कैसे निकाले?

सबसे पहले बिहार भूमि अभिलेख (Bihar Bhulekh) वेबसाइट खोलें।

“खेसरा एवं खाता विवरण देखें” विकल्प पर क्लिक करें।

अपना जिला (District) चुनें। फिर अंचल (Tehsil) का चयन करें।

इसके बाद आपके सामने मौजा (गाँव) का नाम चुनने का विकल्प आएगा। लिस्ट में से अपना मौजा (गाँव) चुनें और क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको खतियान खोजने के तरीके दिखेंगे।

“खाताधारी के नाम से देखें” विकल्प को चुनें।

इसके बगल में एक सर्च बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको रैयत (मालिक) का नाम हिंदी में दर्ज करना होगा।

अगर आपको हिंदी में टाइप करना नहीं आता, तो आप गूगल इनपुट टूल या कोई हिंदी कीबोर्ड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

अब “खाता खोजें” बटन पर क्लिक करें। आपके नाम से जुड़े सभी रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखेंगे।

सही खतियान को पहचानने के लिए जमीन की चौहद्दी, क्षेत्रफल, जाति और अन्य विवरण चेक करें।

जब सही खतियान मिल जाए, तो “देखें” बटन पर क्लिक करें।

आपका खतियान अब स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

बिहार जमीन का खतियान डाउनलोड कैसे करें?

खतियान को download करने के लिए, आपके ऊपर side की तरफ आंचल के ऊपर एक printer का logo मिलेगा, उस पर आपको click कर देना है।

फिर आपके सामने नया page open होगा, जिसमें आपको एक button मिलेगा, जिस पर PDF लिखा होगा। उस पर आपको click करना है।

फिर आपका file manager open होगा, जहां पर आपको Save का button दिखेगा। उस पर आपको click कर देना है। इस तरह से आप successfully अपना खतियान download कर सकेंगे।

 खतियान नहीं मिल रहा है तो क्या करें – 

यदि आपने नाम, खाता नंबर और खेसरा नंबर से खोजने के बाद भी अपना खतियान नहीं पाया है, तो नीचे दिए गए तरीकों से दोबारा खोजने की कोशिश करें:

रैयत के नाम से खोजते समय नाम की जगह अपना Last Name/Title डालकर सर्च करें।

यदि जिस व्यक्ति के नाम से खोज रहे हैं, उसके नाम से रिकॉर्ड नहीं मिलता है, तो परिवार के अन्य सदस्यों या भाइयों के नाम से भी खोजें।

कई मामलों में जमीन का रिकॉर्ड परिवार के सबसे बड़े भाई या मुख्य रैयत के नाम से दर्ज होता है।

“खतियान देखें” पर क्लिक करने के बाद अन्य भाइयों और उनके हिस्से की जानकारी भी दिखाई दे सकती है।

फिर भी खतियान नहीं मिलता है, तो “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें” विकल्प का उपयोग करें।

विकल्प चुनकर “खाता खोजें” पर क्लिक करें।

इसके बाद मौजा में आपके नाम से जुड़े सभी खाते दिखाई देंगे।

एक-एक करके खातों की जांच करें। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन खतियान खोजने में मदद मिल सकती है।

मौजा क्या होता हैं- 

हमारे कई भाइयों को यह पता ही नहीं है कि मौजा क्या होता है, और इसी वजह से वे अपनी जमीन का खतियान नहीं खोज पाते हैं। मैं उन्हें बता दूं कि मौजा आपके गांव को कहा जाता है,

और हर एक मौजा का अपना नंबर होता है। इसलिए, जिस गांव में आपकी जमीन है, आपको उसी मौजा को चुनना (Select) है, ताकि आपको अपनी जमीन का खतियान मिल सके।

Important Links
खतियान ऑनलाइन निकालने Direct Link
Full Guide Notification PDF
Bansawali Kaise Banaye
Official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Jamin Ka Khatiyan Kaise Nikale से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है। अब आप नाम, खाता नंबर या खेसरा नंबर की मदद से घर बैठे ऑनलाइन अपनी जमीन का खतियान खोज सकते हैं।

खतियान खोजते समय सही जिला, अंचल और मौजा का चयन करना बहुत जरूरी है। यदि पहली बार में आपका रिकॉर्ड नहीं मिलता है, तो परिवार के अन्य सदस्यों के नाम, सरनेम या मौजा के सभी खातों की सूची के माध्यम से दोबारा खोजने की कोशिश करें।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी और आप आसानी से अपनी जमीन का खतियान ऑनलाइन देख पाएंगे। जमीन से संबंधित नवीनतम जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें