umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Krishi Input Anudan Online Apply 2026: इन जिलों में मिलेगा लाभ, अपना पंचायत Full लिस्ट चेक करें !

Bihar Krishi Input Anudan: बिहार के सभी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बिहार में बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए बिहार कृषि विभाग की ओर से कृषि इनपुट अनुदान की घोषणा की गई थी। अब इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। किसान बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो किसान बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आते हैं, वे जल्द से जल्द इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ किन-किन जिलों के किसानों को मिलेगा और किस प्रकार दिया जाएगा,

इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Name of ArticleBihar Krishi Input Anudan Online Apply 2026
Type of ArticleSarkari Yojana
Name of DepartmentGovernment of Bihar
Name of Schemeबिहार कृषि इनपुट अनुदान
Scheme BenefitMentioned In The Article
Who Can Apply?Bihar farmers Only
Mode of ApplicationOnline
Official Websitedbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply

बिहार में कृषि इनपुट अनुदान के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र के किसान जल्द से जल्द इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत किसानों को किस प्रकार लाभ दिया जाएगा, आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या निर्धारित की गई है और ऑनलाइन आवेदन किस तरह करना है, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

Bihar Land Record / Jamabandi Online Check 2026 – बिहार जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

जो किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। साथ ही, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Dates of Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply?

EventsDates
Online Application Start Date23.09.2026
Last Date to Apply29.09.2026
Mode of ApplyOnline

बिहार कृषि इनपुट अनुदान के तहत मिलने वाले लाभ

असिंचित (वर्षाश्रित) फसल के लिए ₹8,500 प्रति हेक्टेयर तक।

सिंचित फसल के लिए ₹17,000 प्रति हेक्टेयर तक।

शाश्वत/बहुवर्षीय फसल के लिए ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक।

बहुवर्षीय फसल गन्ना आदि के लिए 22500 रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाता है एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर पर इनपुट अनुदान दिया जाता है I

स्वीकृत राशि DBT के माध्यम से आधार/NPCI से लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।

इन जिलो के किसानो को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान का लाभ

  1. वैशाली
  2. लखीसराय
  3. बेगुसराय
  4. प.चंपारण
  5. कटिहार
  6. समस्तीपुर
  7. भोजपुर
  8. शेखपुरा
  9. औरंगाबाद
  10. सारण
  11. मुंगेर
  12. मधेपुरा
  13. अरवल
  14. कैमूर
  15. पूर्णिया
  16. खगड़िया
  17. भागलपुर
  18. पटना

बिहार कृषि इनपुट अनुदान ऐसे चेक करे पंचायत लिस्ट

इस योजना के तहत जिले की किन-किन पंचायतों में किसानों को लाभ दिया जाएगा, इसकी जानकारी के लिए आपको पंचायत लिस्ट की जांच करनी होगी।

पंचायत लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट पर जाने के बाद “ऑनलाइन सेवायें” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको “कृषि इनपुट अनुदान 2026-27” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसी पेज के माध्यम से आप पंचायत लिस्ट की जांच कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसका डायरेक्ट लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।

वेबसाइट पर जाने के बाद “ऑनलाइन सेवायें” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको “कृषि इनपुट अनुदान 2026-27” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके “Search” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां से आप इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Important Links
Online Apply Direct Link
Panchayat List check
Download Notification PDF
Official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष (Conclusion)

बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बिहार कृषि इनपुट अनुदान 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को फसल के नुकसान के आधार पर निर्धारित दर के अनुसार कृषि इनपुट अनुदान का लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू होकर 29 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसलिए जिन किसानों के जिले और पंचायत को इस योजना के लिए शामिल किया गया है, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन करने से पहले किसान पंचायत लिस्ट में अपनी पंचायत की जानकारी भी जरूर जांच लें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें