umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Abhiyan Basera 2026 Online Apply: बिहार 3 डिसमिल जमीन के लिए ऑनलाइन कैसे करें, Full Details

अगर आप भी बिहार के भूमिहीन परिवार से हैं और अपना घर बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से “अभियान बसेरा” के तहत भूमिहीन परिवारों को वासभूमि (आवासीय भूमि) उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की गई है।

इस योजना के तहत अब तक राज्य के 92 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा चुका है। यह योजना मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के पात्र भूमिहीन परिवारों के लिए है।

अब इस योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको पटना जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने नजदीकी अंचल कार्यालय, पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में या फिर बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Name of ArticleBihar Abhiyan Basera Online Apply
Type of ArticleLatest Update / Step-by-Step Guide
Yojana Nameअभियान बसेरा (Abhiyan Basera)
Launched Byराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
BeneficiarySC, ST, OBC और EBC वर्ग के भूमिहीन परिवार
Land Allotmentनियमानुसार न्यूनतम 3 डिसमिल से अधिकतम 5 डिसमिल तक सरकारी भूमि
Apply throughऑनलाइन पोर्टल,अंचल कार्यालय,पंचायत शिविर
Application Modeऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
Who Can Applyकेवल बिहार के भूमिहीन परिवार
Official Websitehttps://abhiyanbasera.bihar.gov.in/

Bihar Abhiyan Basera Online 2026 – Notice Details

अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और अभियान बसेरा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख में आपका स्वागत है। जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने 21 सितंबर 2026 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया कि “अभियान बसेरा” के तहत 22 सितंबर 2026 से सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अब गृहस्थल (वासभूमि) के पर्चे के लिए आपको किसी तरह की परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। संबंधित अधिकारियों को आवेदन स्वीकार करने के साथ-साथ उसकी रसीद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Land Record / Jamabandi Online Check 2026 – बिहार जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

इसके अलावा, आपकी सुविधा के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

Bihar Abhiyan Basera Kya Hai?

अभियान बसेरा बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को आवास बनाने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 3 डिसमिल जमीन दी जाती है, ताकि वे अपना घर बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए है, जिनके पास रहने के लिए अपनी कोई जमीन नहीं है। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार का कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे। इस योजना के तहत अब तक 92 हजार से अधिक परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Important Dates of Bihar Abhiyan Basera 2026

EventsDates
Special Camp Start Date22 September 2026
Online Application Start Dateशुरू हो चुका है
Last Date to Applyनिर्धारित नहीं
Application FeeNil (कोई फीस नहीं)

Bihar Abhiyan Basera 2026 Eligibility Criteria: पात्रता शर्तें

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार वासभूमिहीन (रहने के लिए जमीन नहीं) होना चाहिए।
  • परिवार को पहले किसी भी सरकारी योजना के तहत वासभूमि नहीं मिली हो।
  • आवेदक SC, ST, OBC या EBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • परिवार ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो और उसे गृह निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता हो।

Bihar Abhiyan Basera 2026 लक्षित वर्ग (Who Can Apply?)

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से निम्नलिखित वर्गों के पात्र भूमिहीन परिवारों को दिया जाएगा:

CategoryDetails
अनुसूचित जाति (SC)Scheduled Caste
अनुसूचित जनजाति (ST)Scheduled Tribe
पिछड़ा वर्ग (OBC)Other Backward Class
अति पिछड़ा वर्ग (EBC)EBC-I एवं II

नोट: इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के भूमिहीन परिवारों को ही मिलेगा।

Bihar Abhiyan Basera 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे:

  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर
  • आवेदक, पति/पत्नी तथा वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियाँ
  • जाति प्रमाण-पत्र की प्रति
  • राशन कार्ड / मतदाता पहचान-पत्र / निवास प्रमाण-पत्र (में से उपलब्ध दस्तावेज)
  • परिवार का वर्तमान सामूहिक फोटो
  • निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र (Affidavit) कि परिवार के पास वासयोग्य भूमि नहीं है और पहले किसी सरकारी योजना से वासभूमि नहीं मिली है
  • यदि सरकारी भूमि पर बसे हैं, तो मौजा, खाता, खेसरा (यदि ज्ञात हो) तथा उपलब्ध पुराने निवास-साक्ष्य

Bihar Abhiyan Basera 2026: चयन प्रक्रिया

  • आवेदन जमा करना: पात्र लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल, अंचल कार्यालय या पंचायत शिविर में आवेदन जमा करेंगे।
  • पात्रता जाँच: आवेदन एवं आवेदक की पात्रता की जाँच प्रश्नावली के माध्यम से की जाएगी।
  • सत्यापन: अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  • भूमि उपलब्धता की पुष्टि: सरकारी भूमि की उपलब्धता की पुष्टि की जाएगी।
  • भूमि आवंटन: पात्र पाए जाने पर सरकारी भूमि आवंटित की जाएगी।
  • अपात्र आवेदकों को सूचना: अपात्र आवेदकों को तुरंत सूचित किया जाएगा।

Bihar Abhiyan Basera 2026 Online Apply Kaise Kare?

अभियान बसेरा के लिए आवेदन करने के तीन तरीके बताए गए हैं। इच्छुक लाभार्थी नीचे दिए गए तरीकों में से किसी एक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

तरीका 1: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन
  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभियान बसेरा की वेबसाइट खुलेगी। यहां “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। वही मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो बिहार भूमि पर पंजीकरण के समय इस्तेमाल किया गया था।
  • इसके बाद अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें और इसके बाद आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त रसीद या आवेदन संख्या को सुरक्षित रख लें।
तरीका 2: अंचल कार्यालय में आवेदन
  • इच्छुक लाभार्थी अपने संबंधित अंचल कार्यालय में जाकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • इसके लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • सभी अंचलाधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने और आवेदक को प्राप्ति रसीद देने का निर्देश दिया गया है।
  • आवेदन जमा करते समय रसीद जरूर प्राप्त करें और उसे सुरक्षित रखें।
तरीका 3: पंचायत शिविर के माध्यम से आवेदन
  • पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • इन शिविरों के माध्यम से भी इच्छुक लाभार्थी वासभूमि के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • इस व्यवस्था से लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए अनावश्यक रूप से दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
Important Links
Portal Login Link Here
Notification PDF Download
official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष (Conclusion)

बिहार के भूमिहीन परिवारों के लिए अभियान बसेरा एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यदि आपके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है और आप योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो आप ऑनलाइन पोर्टल, संबंधित अंचल कार्यालय या पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद या आवेदन संख्या जरूर सुरक्षित रखें। योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया के लिए ऊपर दिए गए अभियान बसेरा के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करे I

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें