umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Badh Rahat Yojana 2026: बड़ी खुशखबरी, घर, फसल, कपड़ा, बर्तन और पशु नुकसान पर मिलेगा अनुदान – लिस्ट देखे

बिहार के सभी नागरिकों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बाढ़ की वजह से राज्य के 16 से अधिक जिलों में काफी नुकसान हुआ है। इसमें फसल, जान-माल, पशु और अन्य प्रकार के नुकसान के कारण आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से बाढ़ राहत योजना की घोषणा की गई है। सरकार ने अलग-अलग प्रकार के नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Bihar Badh Rahat Yojana 2026 के तहत किन-किन प्रकार के नुकसान के लिए लाभ दिया जाएगा और प्रभावित लोगों को किस प्रकार सहायता मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है। अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Name of ArticleBihar Badh Rahat Yojana 2026
CategorySarkari Yojana
Scheme Nameबिहार बाढ़ राहत योजना
DepartmentCooperation Department, Government of Bihar
BeneficiariesFlood victims of Bihar State
Official Websitestate.bihar.gov.in

बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर, फसल, कपड़ा, बर्तन और पशु नुकसान पर मिलेगा अनुदान – Bihar Badh Rahat Yojana 2026

बिहार में बाढ़ राहत योजना के तहत बाढ़ के कारण अलग-अलग प्रकार के नुकसान होने पर सरकार की ओर से प्रभावित लोगों को सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत किन-किन परिस्थितियों में लाभ दिया जाएगा, इसका लाभ किन लोगों को मिलेगा और योजना का लाभ लेने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

Bihar Fasal Sahayata Yojana Kharif 2026: फसल सहायता योजना ख़रीफ़ 2026 के लिए ऑनलाइन शुरू – जल्दी अप्लाई करें मिलेगा ₹20,000/- तक अनुदान 

Bihar Badh Rahat Yojana 2026: अगर आप भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर लें। बाढ़ की वजह से होने वाले किन-किन नुकसान पर सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी और इसके तहत कितनी राशि मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत बाढ़/आपदा से हुए नुकसान पर प्रभावित लोगों को लाभ दिया जाएगा। बाढ़ के कारण प्रभावित हुए सभी परिवारों को सरकार की ओर से सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

  • मकान टूटने पर
  • फसल बर्बाद होने पर
  • बाढ़ में मौत/ अपस्ताल में भर्ती होने की स्थिति में
  • घर बहने पर
  • पशु मृत्यु होने पर मिलेगा सहाय्य अनुदान

ऐसी स्थिति में मिलेगा सरकारी सहायता का लाभ

Bihar Badh Rahat Yojana 2026 : मकान टूटने पर

ऐसे परिवार जिनका मकान बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हें उनके घर को हुए नुकशान के आधार पर अलग-अलग राशी की सहायता प्रदान की जाएगी

क्षति का प्रकारसहायता राशी
पक्का घर पूरी तरह से धवस्त होने पर₹ 1,20,000
आंशिक रूप से पक्का घर क्षतिग्रस्त होने पर₹ 6,500
आंशिक रूप से कच्चा घर क्षतिग्रस्त होने पर₹ 4,000
झोपड़ी पूरी तरह नष्ट होने पर₹ 8,000
पशुओं का बाड़ा/शेड नष्ट होने पर₹ 3,000
फसल बर्बाद होने पर

राज्य सरकार की ओर से बाढ़ के कारण हुए फसल नुकसान को लेकर किसानों को भी सहायता प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा पानी कम होने के बाद फसल और पेड़-पौधों को हुए नुकसान का अंतिम आकलन किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग फसलों के लिए निर्धारित दर के अनुसार किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जाए

बाढ़ में मौत/ अपस्ताल में भर्ती होने की स्थिति में

राज्य सरकार की ओर से बाढ़ के कारण हुए फसल नुकसान को लेकर किसानों को भी सहायता प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा पानी कम होने के बाद फसल और पेड़-पौधों को हुए नुकसान का अंतिम आकलन किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग फसलों के लिए निर्धारित दर के अनुसार किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

स्थितिसहायता राशी
मृत्यु होने पर (आश्रितों को)₹ 4,00,000
एक सप्ताह या उससे ज्यादा या उससे ज्यादा अस्पताल में भर्ती₹ 16,000
एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती₹ 5,400
40% अपंगता /अंग क्षति₹ 74,000
60% अपंगता₹ 2,50,000
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2026 घर बहने पर

जिन परिवारों का घर बाढ़ के कारण बह गया है, उन्हें कपड़े और बर्तन के लिए सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता किस प्रकार दी जाएगी, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है।

सामान का प्रकारसहायता राशी
कपड़ो के लिए₹ 2,500
बर्तन के लिए₹ 2,500
अन्य जरुरी सामान के लिए₹ 2,000

 पशु मृत्यु होने पर मिलेगा सहाय्य अनुदान

राज्य में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से बाढ़/आपदा के कारण पशुओं की मृत्यु होने पर सहाय्य अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके तहत पशु मृत्यु से संबंधित दो प्रकार की स्थितियों में लाभ दिया जाएगा।

पशु मृत्यु के पश्चात् अगर शव प्राप्त हो :-

पशुपालक निकटतम पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना दें तथा विहित प्रपत्र (प्रपत्र-क) में आवेदन दें।

आवेदन मुखिया / पंचायत समिति सदस्य/ जिला परिषद् सदस्य/ सरपंच / पंच / वार्ड सदस्य द्वारा अग्रसारित
होना चाहिये (प्रपत्र-क)। पशु चिकित्सा पदाधिकारी आवेदन अंचलाधिकारी को प्रेषित करेंगे।

अंचलाधिकारी प्रतिवेदन के अनुसार स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

पशु शव प्राप्ति नहीं होने की स्थिति में :- 

पशुपालक स्थानीय थाना में पशु क्षति के संबंध में सनहा / प्राथमिकी दर्ज कराएँ।
(ख) पशुपालक सनहा / प्राथमिकी की प्रति संलग्न कर आवेदन अंचलाधिकारी को देंगे। अंचलाधिकारी राजस्व कर्मचारी / अन्य कर्मी से वास्तविक रूप से पशु क्षति संबंधी जाँचोंपरान्त स्वीकृति हेतु अग्रेतर कार्रवाई करेंगे (प्रपत्र-ग)।

अंचलाधिकारी पशु क्षति संबंधी सूचना को ससमय जिला पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे (प्रपत्र-ख/ प्रपत्र-ग)। जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक जाँचोपरान्त अभिलेख स्वीकृत कराकर घटना के एक सप्ताह के अन्दर सहाय्य अनुदान का भुगतान किया जायेगा।

ध्यान रखने योग्य बातें

आपको बता दे की सहायता राशी सरकारी नियमानुसार ही दिए जायेगे |

विभाग द्वारा जाँच के बाद वास्तविक लाभ क्षति के सत्यापन (जाँच) के बाद ही लाभ दिया जायेगा |

योजना के तहत लाभ लेने के लिए संबंधित पंचायत/प्रखंड /जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते है |

किसी प्रकार के फर्जी दावे में न आये |

निष्कर्ष – Conclusion

Bihar Badh Rahat Yojana 2026 के तहत बाढ़ और आपदा से प्रभावित परिवारों को हुए अलग-अलग प्रकार के नुकसान के आधार पर सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें मकान, फसल, पशु, कपड़े-बर्तन सहित अन्य नुकसान के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार सहायता राशि दी जाएगी। लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का सत्यापन किया जाना जरूरी है।

अगर आप भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, तो अपने नुकसान से संबंधित जानकारी और आवश्यक प्रक्रिया के लिए संबंधित पंचायत, प्रखंड या जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। सरकारी सहायता केवल जांच और वास्तविक क्षति के सत्यापन के बाद ही प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें