umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar Polytechnic Vacancy 2026 (No Exam): पॉलिटेक्निक में बिना परीक्षा भर्ती – Lab Assistant, Instructor भर्ती शुरू, सीधे चयन का मौका

Bihar Polytechnic Vacancy 2026: अगर आप बिना लिखित परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका आया है। Government Polytechnic Munger ने अतिथि व्याख्याता, अतिथि प्रयोगशाला सहायक और अतिथि अनुदेशक जैसे पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 04/2026-2027) उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो सीधे इंटरव्यू के जरिए नौकरी पाना चाहते हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए इंटरव्यू का आयोजन 10 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार तय समय पर पहुंचकर इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं और अपने प्रदर्शन के आधार पर नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।

आगे आपको इस भर्ती की चयन प्रक्रिया (Selection Process) और अन्य जरूरी जानकारी भी विस्तार से बताई जाएगी, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस अवसर का लाभ उठा सकें।

Name of ArticleBihar Polytechnic Vacancy 2026 (No Exam)
Type of ArticleLatest Job
Advt No04/2026-2027
Name of the PostsVarious Posts
No of VacanciesNot Mentioned
Publication of Official Notification17th July 2026
Mode of ApplicationOffline Via Walk In Interview
Who Can Apply?Only Eligibile Applicants Can Apply
For Detailed InformationPlease Read The Article.

Bihar Polytechnic Vacancy 2026: पॉलिटेक्निक में बिना परीक्षा भर्ती – Lab Assistant, Instructor भर्ती शुरू

अपने इस आर्टिकल में हम आप सभी उम्मीदवारों और आवेदकों का स्वागत करते हैं, जो प्राचार्य कार्यालय, Government Polytechnic Munger में विभिन्न अतिथि पदों पर नौकरी पाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इस लेख में हम आपको Bihar Polytechnic Vacancy 2026 के बारे में आसान और स्पष्ट भाषा में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसे समझ सकें और इसका लाभ उठा सकें।

आपको यह भी बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। यानी आपको फॉर्म भरकर संबंधित जगह पर जमा करना होगा।

कई बार उम्मीदवारों को आवेदन करते समय छोटी-छोटी दिक्कतें आती हैं, इसलिए हम आपको पूरी प्रक्रिया सरल तरीके से समझाएंगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें और इस मौके का फायदा उठा सकें।

आर्टिकल के अंत में हम आपको जरूरी लिंक भी देंगे, जिससे आप आगे भी इसी तरह की भर्तियों और अपडेट्स की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

Important Dates of Bihar Polytechnic Vacancy 2026?

EventsDates
Publication of Official Notification17th July 2026
Date of Walk In Interview10th August 2026
Time of Walk In InterviewFrom 11.00 AM
Location of Walk In InterviewOffice of The Principal, Government Polytechnic Munger

Post Wise Vacancy Details of Bihar Polytechnic Vacancy 2026?

अब यहां पर हम, आपको पद के अनुसार, रिक्त पदों की जानकारी प्रदान करना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

अतिथि व्याख्याता के तहत किन पदों पर भर्तियां की जाएगी

  • फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है,
  • विद्युत अभियंत्रण – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है,
  • भौतिकी – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है
  • इलैक्ट्रनिक्स अभियंत्रण – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है आदि।

अतिथि प्रयोगशाला सहायक के तहत किन पदों पर भर्तियां की जाएगी

  • कम्प्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है,
  • असैनिक अभियंत्रण – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है,
  • भौतिकी – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है और
  • रसायन विज्ञान  –  रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है आदि।

अतिथि अनुदेशक के तहत किन पदों पर भर्तियां की जाएगी

  • इलैक्ट्रिशिय – रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है आदि।

इस प्रकार, हमने आपको विस्तार से रिक्त पदों की जानकारी प्रदान की ताकि आप आसानी से भर्ती में, अप्लाई करके नौकरी प्राप्त कर सकें।

Application Fees For Bihar Polytechnic Vacancy Form 2026?

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी बहुत सरल है। इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। यानी आपको किसी भी प्रकार का शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है।

इसका मतलब है कि चाहे आप किसी भी श्रेणी से आते हों, आप बिना कोई फीस दिए आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं और नौकरी पाने का अच्छा मौका हासिल कर सकते हैं।

Post Wise Salary Structure of Bihar Polytechnic Vacancy 2026?

उम्मीदवारों और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हम यहां सैलरी स्ट्रक्चर को आसान तरीके से समझा रहे हैं। नीचे टेबल के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है –

पद का नामवेतनमान
विभिन्न पद (अतिथि व्याख्याता, प्रयोगशाला सहायक, अनुदेशक)नोटिफिकेशन में सैलरी / वेतनमान की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है

इस तरह आपने देखा कि अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन में सैलरी से जुड़ी जानकारी नहीं बताई गई है। बाकी डिटेल्स आपको इंटरव्यू या आगे की प्रक्रिया में दी जा सकती हैं, इसलिए समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

Qualification For Bihar Polytechnic Recruitment 2026?

अब यहां पर हम, आपको निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मापदंडो के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

अतिथि व्याख्याता (Guest Lecturer) के लिए योग्यता:

  • इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए (फायर टेक्नोलॉजी, विद्युत (Electrical), इलेक्ट्रॉनिक्स):
    • संबंधित इंजीनियरिंग शाखा या उसके समकक्ष (Equivalent) विषय में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए,
    • यह डिग्री AICTE (नई दिल्ली) से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए और
    • कोर्स नियमित (Regular/Non-Distance Mode) होना चाहिए, यानी पत्राचार या डिस्टेंस लर्निंग वाली डिग्री मान्य नहीं होगी आदि।
  • भौतिकी (Physics) के लिए: UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों के तहत स्थापित किसी विश्वविद्यालय या डीम्ड (Deemed) विश्वविद्यालय से भौतिकी (Physics) में स्नातकोत्तर (M.Sc) की डिग्री होनी चाहिए।

अतिथि प्रयोगशाला सहायक (Guest Lab Assistant) के लिए योग्यता:

  • इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए (कंप्यूटर साइंस, असैन्य (Civil) इंजीनियरिंग):
    • संबंधित इंजीनियरिंग शाखा या उसके समकक्ष विषय में तीन वर्षीय (3 Years) डिप्लोमा होना चाहिए और
    • डिप्लोमा AICTE (नई दिल्ली) से मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित (Regular) मोड में होना चाहिए आदि।
  • विज्ञान विषयों के लिए (भौतिकी और रसायन विज्ञान): UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय (Physics या Chemistry) में स्नातक (B.Sc) की डिग्री होनी चाहिए।

अतिथि अनुदेशक (Guest Instructor) के लिए योग्यता

  • इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए:
    • इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में एक या दो वर्ष का ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए और
    • यह संस्थान NCVT (नई दिल्ली) या SCVT (पटना) से मान्यता प्राप्त होना चाहिए आदि।

इस प्रकार, उपरोक्त सभी बिंदुओं की मदद से हमने आपको विस्तार से शैक्षणिक योग्यता के बारे मे बताया ताकि आप इस भर्ती मे अप्लाई करके नौकरी प्राप्त कर सकें।

Required Documents For Bihar Polytechnic Interview 2026?

अब हम आपको भर्ती के तहत होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सरल और समझने वाली भाषा में बता रहे हैं।

  • अपना बायोडाटा (Bio-Data),
  • सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates) और अनुभव प्रमाण पत्र,
  • सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी (स्व-अभिप्रमाणित/Self-attested) और
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

इस प्रकार, हमने आपको दस्तावेजों की सूची के बारे मे बताया जन्हें आपको Walk In Interview मे अपने साथ लेकर जाना होगा ताकि आप आसानी से वॉक इन इन्टरव्यू मे हिस्सा ले सकें।

Selection Process of Bihar Polytechnic Vacancy 2026?

यहां हम आपको चयन प्रक्रिया को आसान भाषा में समझा रहे हैं ताकि आपको साफ–साफ पूरी जानकारी मिल सके।

  • चयन का आधार: उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Interview) के साथ-साथ डेमो क्लास (Demo Class) भी देनी होगी,
  • नौकरी का स्वरूप: यह पूर्णतः वैकल्पिक और अस्थायी व्यवस्था है। नियमित या संविदा नियुक्ति होने पर यह स्वतः समाप्त हो जाएगी और
  • इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा आदि।

इस प्रकार, हमने आपको विस्तार से चयन प्रक्रिया के बारे मे बताया ताकि आप आसानी से सेलेक्शन प्रोसेस की तैयारी कर सकें और नौकरी प्राप्त कर सकें।

How To Apply for Bihar Polytechnic Vacancy 2026?

जो भी युवा और उम्मीदवार Bihar Polytechnic में आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

स्टेप 1 – बायोडाटा और डॉक्यूमेंट्स तैयार करें

  • सबसे पहले अपना लेटेस्ट बायोडाटा (Resume) तैयार करें
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी प्रमाण पत्र इकट्ठा करें
  • सभी डॉक्यूमेंट्स को स्व–सत्यापित (Self Attested) करके बायोडाटा के साथ अटैच करें |

स्टेप 2 – वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हों

  • सभी डॉक्यूमेंट्स और बायोडाटा लेकर इंटरव्यू के लिए तैयार रहें
  • 10 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे प्राचार्य कार्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेर पहुंचें
  • वहां जाकर वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लें

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं और नौकरी पाने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।

BPSSC SI Recruitment 2026 (Apply Start) – 150 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

DetailsLinks
Download Official NoticeDownload Here
Bihar All District Vacancy 2026Visit Here
Official WebsiteVisit Here
TelegramJoin here

Bihar Polytechnic Vacancy 2026 – निष्कर्ष

अगर आप बिना लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो Bihar Polytechnic Vacancy 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। Government Polytechnic Munger द्वारा जारी इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे Walk-in Interview और Demo Class के आधार पर किया जाएगा, जिससे तैयारी का दबाव भी कम हो जाता है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और आवेदन प्रक्रिया भी काफी आसान है। आपको बस अपने सभी जरूरी दस्तावेज और बायोडाटा तैयार करके 10 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना है। यदि आपके पास संबंधित योग्यता (B.Tech, Diploma, B.Sc या ITI) है, तो इस मौके को बिल्कुल न छोड़ें। यह उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो तुरंत जॉब पाना चाहते हैं और इंटरव्यू के जरिए खुद को साबित करने का आत्मविश्वास रखते हैं।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें