Mukhyamantri Pratigya Scheme 2026: बिहार सरकार ने शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (Mukhyamantri Pratigya Yojana) के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 2025 हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी। इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, मिलने वाले लाभ, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण विवरण के बारे में विस्तार से बताया गया है।
| Scheme Name | Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 |
| Started By | Bihar Government |
| Application Date | Already Started |
| Objective | Skill development and employment training through internships |
| Beneficiaries | Youth who have passed 12th, ITI, Diploma, Graduation, or Post-Graduation |
| Age Limit | 18 to 28 Years |
| Financial Assistance | ₹4,000 to ₹6,000 per month + Additional Allowance |
| Application Process | Online (Portal will be available soon) |
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है?
Mukhyamantri Pratigya Scheme के तहत राज्य के 18 से 28 वर्ष की आयु वाले युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से रोजगार-पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें हर महीने वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस योजना में 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, ITI और डिप्लोमा धारक युवा शामिल किए जाएंगे।
CM Pratigya Yojana के तहत चयनित युवाओं को अलग-अलग विभागों, कंपनियों या सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें ₹4,000 से ₹6,000 तक मासिक भत्ता के साथ अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।
Eligibility Criteria for Mukhyamantri Pratigya Scheme
आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता में निम्न में से कोई एक अनिवार्य:
12वीं पास
आईटीआई या डिप्लोमा धारक
स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री धारक
आवेदक फिलहाल किसी अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में नामांकित नहीं होना चाहिए।
बेरोजगार होना अनिवार्य है।
वित्तीय सहायता और इंटर्नशिप भत्ता
| शैक्षणिक योग्यता | मासिक राशि | गृह जिला भत्ता | राज्य के बाहर भत्ता |
| 12वीं पास | ₹4000 | ₹2000 | ₹5000 |
| ITI / डिप्लोमा | ₹5000 | ₹2000 | ₹5000 |
| स्नातक / परास्नातक | ₹6000 | ₹2000 | ₹5000 |
नोट: यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के आधार से लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
Mukhyamantri Pratigya योजना के प्रमुख लाभ
- कौशल विकास: व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से कार्य कौशल में वृद्धि
- आर्थिक सहायता: पढ़ाई के बाद बेरोजगार युवाओं को भत्ता
- रोजगार में प्राथमिकता: इंटर्नशिप सर्टिफिकेट से नौकरी के अवसरों में फायदा
- सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में इंटर्नशिप का अवसर
- राज्य के बाहर कार्य करने पर अधिक भत्ता
- आजीविका मिशन से जुड़े लाभार्थियों को अतिरिक्त ₹2000
आवश्यक दस्तावेज– Mukhyamantri Pratigya Scheme
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक्ड)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं/ITI/डिग्री)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- डिजिटल हस्ताक्षर
इंटर्नशिप क्षेत्रों के उदाहरण– Mukhyamantri Pratigya Scheme
- ऑटोमोबाइल (Tata, Maruti)
- कंप्यूटर और IT
- इंजीनियरिंग
- बैंकिंग और वित्त
- सरकारी कार्यालय
- NGO और सामाजिक क्षेत्र
Mukhyamantri Pratigya Scheme Online Apply Kaise Kare
सरकार की ओर से जल्द ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया जा सकता है। पोर्टल शुरू होने के बाद इसी के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार हो सकती है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
- OTP Verification पूरा करने के बाद लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- अपनी पसंद के इंटर्नशिप क्षेत्र/ट्रेड का चयन करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म Submit करें।
- आवेदन जमा करने के बाद उसका Print Out निकालकर सुरक्षित रख लें।
नोट: दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अभ्यर्थी को DRCC केंद्र पर बुलाया जा सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Mukhyamantri Pratigya Scheme 2026 बिहार सरकार की ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से राज्य के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और आर्थिक सहायता देने का उद्देश्य रखा गया है। इस योजना में 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा।
योजना के तहत पात्र युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान ₹4,000 से ₹6,000 तक मासिक सहायता के साथ निर्धारित अतिरिक्त भत्ते का लाभ भी मिल सकता है। इससे युवाओं को काम का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और भविष्य में रोजगार के लिए अपनी कार्यक्षमता विकसित करने में मदद मिल सकती है।
यदि आप भी 18 से 28 वर्ष की आयु के हैं और योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित जानकारी पहले से तैयार रखें। आवेदन से पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश और नवीनतम सूचना जरूर जांच लें, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

