umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission 2027 Form: Apply Online, Last Date, Eligibility, Age Limit, Exam Pattern, Full Details

अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन बिहार के किसी अच्छे सरकारी रेजिडेंशियल स्कूल में कराना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका आया है। Bihar School Examination Board ने सत्र 2027–28 के लिए Simultala Awasiya Vidyalaya में क्लास 6 में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम का नोटिस जारी कर दिया है।

इस बार एडमिशन लिमिटेड सीट पर होगा, जिसमें लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 60–60 सीटें तय की गई हैं। मतलब कंपटीशन रहेगा, तो समय रहते तैयारी करना जरूरी है।

इस आर्टिकल में आपको फॉर्म से जुड़ी पूरी जानकारी सीधी और आसान भाषा में मिलेगी—जैसे कौन आवेदन कर सकता है, उम्र क्या होनी चाहिए, आरक्षण कैसे मिलेगा, एग्जाम कैसे होगा, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे और फॉर्म कैसे भरना है।

तो अगर आप सच में अपने बच्चे का एडमिशन यहां कराना चाहते हैं, तो इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें, ताकि कोई जरूरी चीज मिस न हो और आप आसानी से फॉर्म भर सकें।

Name of ArticleSimultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission 2027
Type of ArticleAdmission
Name of the Organizationबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
School Nameसिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई
Academic Session2027-28
Class for AdmissionClass VI (6th)
Total Seats120 (Boys: 60, Girls: 60)
Medium of InstructionEnglish Medium (अंग्रेजी माध्यम)
Official Websitebiharsimultala.com

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission 2027

दरअसल, Bihar School Examination Board ने सत्र 2027–28 के लिए क्लास 6 में एडमिशन हेतु एंट्रेंस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और 03 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं

इस स्कूल की खास बात यह है कि यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ रहने, खाने और अन्य सुविधाएं बहुत ही कम खर्च में मिलती हैं, इसलिए हर साल काफी बच्चे यहां एडमिशन लेना चाहते हैं।

Pan Aadhar Link Kaise Kare 2026: पैन आधार लिंक खुद से ऑनलाइन कैसे करें?

ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस एग्जाम के लिए केवल बिहार के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन की प्रक्रिया दो चरणों में होती है, यानी पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा देनी होती है।

यह परीक्षा पूरी तरह कक्षा 5 के सिलेबस के आधार पर ली जाती है। संभावना है कि प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में कराई जा सकती है।

Important Dates of सिमुलतला आवासीय विद्यालय एडमिशन 2027-28?

ActivityDate
Notification Release DateAugust 2026
Online Registration Start Date03 August 2026
Last Date of Online Registration18 August 2026
Preliminary Exam DateLast week of October 2026 (Proposed)
Main Exam DateDecember 2026 (Proposed)
Result DeclarationTo be notified later

Application Fee for Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2027

CategoryApplication Fee
UR / EWS / EBC / BC₹200/- (दो सौ रुपये)
SC / ST₹50/- (पचास रुपये)
Payment ModeOnline (Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI)

Simultala Awasiya Vidyalaya Admission Eligibility Criteria

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

निवास और पढ़ाई: इस परीक्षा के लिए सिर्फ बिहार के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदक बिहार राज्य के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय या निजी विद्यालय (RTE Act के तहत मान्यता प्राप्त या CBSE/ICSE बोर्ड से संबद्ध) में कक्षा 5 (पाँचवीं) पढ़ाई कर रहा हो।

Age Limit (as on 01 April 2027)
ClassAge Limit
Class 6न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष

Complete Selection Process

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में दाखिला एक पारदर्शी और दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया के माध्यम से होता है:

  • प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा (Preliminary Exam): यह परीक्षा राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।
  • मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग: प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कोटिवार मेधा सूची से, रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
  • मुख्य प्रवेश परीक्षा (Main Exam): यह परीक्षा सिर्फ पटना जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।
  • मेरिट लिस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण: मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर कोटिवार मेधा सूची बनेगी। चयनित छात्र/छात्राओं को नामांकन से पूर्व चिकित्सा बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा।
  • टाई-ब्रेकिंग नियम: समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता। समान उम्र होने पर मुख्य परीक्षा के प्रथम पत्र में अधिक अंक वाले को वरीयता। फिर भी टाई रहने पर लॉटरी से चयन।

Exam Pattern for Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2027

इस प्रवेश परीक्षा का चयन दो चरणों में होगा:

Stage 1 – Preliminary Entrance Exam (प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा)

  • परीक्षा बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी।
  • कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • कुल अंक 150 होंगे।
  • गलत उत्तर पर कोई Negative Marking नहीं होगी।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
  • इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।

Subject-wise Distribution (Preliminary Exam):

Subject (विषय)Marks (अंक)
हिन्दी (वस्तुनिष्ठ)30
अंग्रेजी (वस्तुनिष्ठ)30
गणित (वस्तुनिष्ठ)40
विज्ञान (वस्तुनिष्ठ)25
सामाजिक विज्ञान (वस्तुनिष्ठ)25
150

Stage 2 – Main Entrance Exam (मुख्य प्रवेश परीक्षा)

  • मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित होगी।
  • प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
  • यह परीक्षा गैर-वस्तुनिष्ठ (Non-Objective/Subjective) प्रकार की होगी।
Main Exam Pattern
प्रथम पाली (Paper-I)अंक
गणित100
बौद्धिक क्षमता50
प्रथम पाली कुल अंक150
द्वितीय पाली (Paper-II)अंक
हिन्दी40
अंग्रेजी40
विज्ञान40
सामाजिक विज्ञान30
द्वितीय पाली कुल अंक150
विवरणअंक
Grand Total300
  • मुख्य परीक्षा का समय: प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

Minimum Qualifying Marks for Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission 2027

Category (कोटि)Qualifying Marks (अर्हतांक)
सामान्य वर्ग (UR)40%
पिछड़ा वर्ग (BC)36.5%
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)34%
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला वर्ग/दिव्यांग (SC/ST/Women/PwD)32%

Reservation of Seats in Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2027

दिव्यांग कोटि (PwD): दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों को 5% क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) का लाभ दिया जाएगा। दिव्यांगता का स्तर 40% से कम नहीं होना चाहिए।

Total seats image of Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission Form 2027

Documents Required for Simultala Awasiya Vidyalaya Admission

फॉर्म भरते समय और एडमिशन के समय ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं:

  • उम्मीदवार की हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (35mm x 30mm, 40-100 KB, JPG/JPEG, White or Light Green Background)
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (3.5cm x 1.5cm, 10-20 KB, JPG/JPEG)
  • जन्म प्रमाण पत्र (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/EBC/BC/EWS – यदि लागू हो)
  • आवासीय प्रमाण पत्र (बिहार का मूल निवासी)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, कम से कम 40%)
  • APAAR ID और PEN Number (यदि उपलब्ध हो, अनिवार्य नहीं)
  • विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (School Leaving Certificate)
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता की छायाप्रति

How to Apply Online for Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission 2027?

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर “Register New Candidate” पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व पासवर्ड भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म खोलें। इसमें बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, श्रेणी (UR/EWS/EBC/BC/SC/ST) तथा अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (JPG/JPEG फॉर्मेट) अपलोड करें।

फॉर्म को “Save & Preview” के जरिए अच्छी तरह जांच लें और आवश्यकता होने पर सुधार करें। इसके बाद “Make Payment” पर क्लिक करके ₹200 या ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर 5वीं कक्षा के विद्यालय के प्रधानाचार्य से सत्यापित (Forward) कराएं और सुरक्षित रखें, जिसे चयन के बाद नामांकन के समय जमा करना होगा।

Inportant Links

DetailsLinks
Direct form linkRegister Here
Download Official NotificationDownload Now
Declaration Form NotificationDeclaration Form
Official WebsiteVisit Here

निष्कर्ष (Conclusion)

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6th Admission 2027 उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाएं पाना चाहते हैं। इस स्कूल में सीमित सीटों पर एडमिशन होता है, इसलिए प्रतियोगिता काफी अधिक रहती है।

अगर आप अपने बच्चे का नामांकन यहां कराना चाहते हैं, तो समय पर आवेदन करें और परीक्षा की अच्छी तैयारी शुरू कर दें। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आगे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

सही रणनीति और मेहनत के साथ आपका बच्चा इस प्रतिष्ठित विद्यालय में आसानी से चयनित हो सकता है।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें