शिक्षा हर बच्चे के बेहतर भविष्य की नींव है, लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण कई बार मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है या मनचाहे संस्थान में दाखिला लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही छात्रों की मदद के लिए Tata Capital Limited की ओर से Tata Capital Pankh Scholarship Programme शुरू किया गया है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह स्कॉलरशिप कक्षा 11वीं-12वीं, Graduation, Diploma, Polytechnic और ITI में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। चयनित छात्रों को उनकी ट्यूशन/कोर्स फीस का 80% से 100% तक, या अधिकतम ₹18,000 तक की आर्थिक सहायता दी जा सकती है।
इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहयोग देना है, ताकि पैसों की कमी उनकी शिक्षा और भविष्य की राह में बाधा न बने।
| Name of Article | Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026 |
| Type of Article | Scholarship Update |
| Name of Company | Tata Capital Limited |
| Name of Programme | Tata Capital Pankh Scholarship Programme |
| Academic Year | 2026-27 |
| Scholarship Amount | अधिकतम ₹18,000/- तक |
| Mode of Application | Online |
| Official Website | www.buddy4study.com |
₹18,000/- तक स्कॉलरशिप, ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, जाने पूरी जानकारी – Tata Capital Pankh Scholarship 2026
Tata Capital Limited की ओर से चलाया जा रहा Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान करता है। यह स्कॉलरशिप Merit-cum-Means के आधार पर दी जाती है और इसके तहत कक्षा 11वीं-12वीं, Graduation, Diploma, Polytechnic और ITI में पढ़ने वाले पात्र छात्रों को ट्यूशन फीस के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस स्कॉलरशिप की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में पात्र छात्र निर्धारित समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि Tata Capital Pankh Scholarship Program टाटा ग्रुप की Corporate Social Responsibility (CSR) पहल का हिस्सा है। यह कार्यक्रम वर्ष 2013 से संचालित किया जा रहा है और इसके माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता मिली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भी योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026 Important Date
| Events | Dates |
| Online Application Start Date | Already Started |
| Last Date to Apply Online | 26 October 2026 |
Eligibility of Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026
तो आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी आवश्यक हैं. –
For Class 11th and 12th Students:
- सर्वप्रथम आवेदक छात्र एक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- स्टूडेंट्स भारत के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में वर्तमान में कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रहा हो.
- और पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों.
- स्टूडेंट्स के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए.
- स्टूडेंट्स को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान में पढ़ाई करना अनिवार्य है.
- और टाटा कैपिटल लिमिटेड एवं Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन के पात्र नहीं हैं.
Note:- गर्ल्स स्टूडेंट्स, Persons with Disabilities (PwD), सिंगल-पेरेंट हाउसहोल्ड्स (मृत्यु या तलाक के कारण), अनाथ स्टूडेंट्स, और अफरमेटिव-एक्शन बैकग्राउंड (SC/ST) वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.
For General Graduation/Polytechnic/Diploma/ITI Students:
- सर्वप्रथम आवेदक छात्र एक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- और भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम (जैसे B.A., B.Sc., B.Com. आदि) या डिप्लोमा / ITI कोर्स कर रहा हो.
- पिछली कक्षा, सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है.
- माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए.
- छात्र को भारत के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या टेक्निकल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करनी चाहिए.
- और टाटा कैपिटल लिमिटेड एवं Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन के पात्र नहीं हैं.
Note:- गर्ल्स स्टूडेंट्स, Persons with Disabilities (PwD), सिंगल-पेरेंट हाउसहोल्ड्स (मृत्यु या तलाक के कारण), अनाथ स्टूडेंट्स, और अफरमेटिव-एक्शन बैकग्राउंड (SC/ST) वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.
Benefits of Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026
अप्लाई करने बाले चुने गए स्टूडेंट्स को नीचे बताए गए स्कॉलरशिप बेनिफिट्स मिलेंगे. –
For Class 11th and 12th Students:
- 60% से 80% मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन/कोर्स फीस का 80% तक या ₹10,000/- जो भी कम हो, मिलेगा.
- 80% से ज़्यादा और 90% तक मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन/कोर्स फीस का 90% तक या ₹12,000/- जो भी कम हो, मिलेगा.
- 90% से ज़्यादा मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन/कोर्स फीस का 100% तक या ₹15,000/- जो भी कम हो, मिलेगा.
For General Graduation/Polytechnic/Diploma/ITI Students:
- 60% से 80% मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन/कोर्स फीस का 80% तक या ₹12,000/- जो भी कम हो, मिलेगा.
- 80% से ज़्यादा और 90% तक मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन/कोर्स फीस का 90% तक या ₹15,000/- जो भी कम हो, मिलेगा.
- 90% से ज़्यादा मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन/कोर्स फीस का 100% तक या ₹18,000/- जो भी कम हो, मिलेगा.
स्कॉलरशिप राशि ट्यूशन फीस या निर्धारित अधिकतम सीमा में से जो कम हो, उसी के अनुसार दी जाती है, यह सहायता छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
Document Required for Tata Capital Pankh Scholarship 2026
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी. –
- सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र (फॉर्म 16A, सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, सैलरी स्लिप आदि)
- प्रवेश का प्रमाण (स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड, बोनाफाइड सर्टिफिकेट आदि)
- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस रसीद
- आवेदक या माता-पिता के बैंक खाते का विवरण (कैंसल्ड चेक या पासबुक की कॉपी)
- पिछली कक्षा की मार्कशीट या ग्रेड कार्ड
- विकलांगता प्रमाण-पत्र और जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो).
How to Apply for Tata Capital Pankh Scholarship 2026?
Tata Capital Pankh Scholarship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026 Online Apply करने के लिए –
सबसे पहले इसकी Official Website पर जाएं।
वेबसाइट के Home Page को नीचे की ओर Scroll करने पर आपको दो अलग-अलग Sections दिखाई देंगे।
अब आप जिस Class के लिए Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।
Apply Now पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Pop-Up खुलेगा।
यहां Not Registered Yet? के नीचे दिए गए Create an Account विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद Registration Page खुल जाएगा।
Registration Page पर मांगी गई सभी Details दर्ज करके अपना ID & Password Create कर लें।
ID और Password बनाने के बाद वापस Login Page पर जाएं और अपने Account में Login करें।
Login करने के बाद आपको Online Application Form भरना होगा।
Application Form में मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी Documents को Scan करके Upload करें।
सभी जानकारी और Documents को जांचने के बाद अंत में Application Form Submit कर दें।
आवेदन Submit करने के बाद Application Slip का Printout निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष – Conclusion
कुल मिलाकर, Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए पढ़ाई जारी रखने में उपयोगी आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली स्कॉलरशिप है।
कक्षा 11वीं-12वीं से लेकर Graduation, Diploma, Polytechnic और ITI के पात्र विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार ₹18,000 तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक छात्रों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए तथा 26 अक्टूबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर देनी चाहिए।


1 thought on “Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026: 11th/12th/Graduation/Diploma/ITI छात्रों को ₹18,000/- तक Scholarship, जल्दी करें अप्लाई”