umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

UPI Payment New Rule 2026: अब ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें किन्हें और कैसे देना होगा

देशभर में UPI का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, UPI को लेकर एक नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के अनुसार ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर MDR चार्ज लागू होने की बात कही जा रही है। इसके बाद UPI उपयोगकर्ताओं के बीच इस नए अपडेट को लेकर काफी गलतफहमी है कि अब ₹2,000 से अधिक का भुगतान करने पर उन्हें MDR चार्ज देना होगा।

हालांकि, आपको बता दें कि यह शुल्क सभी UPI उपयोगकर्ताओं को नहीं देना होगा। MDR चार्ज का भुगतान किसे और किन परिस्थितियों में करना होगा, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है। इसका उद्देश्य UPI का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के बीच इस नियम को लेकर होने वाली गलतफहमी को दूर करना है।

इस नए नियम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आधिकारिक नोटिस भी देख सकते हैं।

Name of ArticleUPI Payment New Rule 2026
Rule NameUPI Payment Rule
Effective Date15 October 2026
Up to ₹2,000 PaymentMDR Free
Above ₹2,000 Payment0.4% MDR
Maximum Charge₹300
Customer ChargeNo
P2P PaymentFree
Official Websitewww.digitalindia.gov.in

UPI Payment New Rule 2026 – ₹2,000 से ज्यादा UPI Payment पर क्या लगेगा चार्ज?

आम UPI उपयोगकर्ताओं को इस चार्ज को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आम नागरिकों से यह शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस नए शुल्क का आम UPI उपयोगकर्ताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आपको किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

आप चाहे ₹2,000 भेजें या ₹2 लाख, इसके लिए आपसे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

PM Kisan Status Check Online 2026: जाने आपको मिलेगा या नहीं अगली क़िस्त का पैसा – पीएम किसान स्टेटस चेक करे ऑनलाइन

यह शुल्क किसे, कब और किन परिस्थितियों में देना होगा, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से समझाई गई है। तो अगर आप UPI उपयोगकर्ता (ग्राहक) है तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े |

  • RuPay क्रेडिट कार्ड/ क्रेडिट लाइन के UPI पर अलग नियम लागू हो सकते है
  • यह चार्ज ग्राहक से नहीं लिया जायेगा, MDR व्यापारी की ओर से लगेगा
  • ग्राहक से अलग से चार्ज वसूलने की अनुमति नहीं है
  • यह नियम मुख्य रूप से Merchant (P2M) ट्रांजेकशन के लिए है

क्या यूपीआई से पैसे भेजने पर लगेगा चार्ज ?

सीधे तौर पर कहा जाए तो नहीं, अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है, तो उस पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगेगा, चाहे भेजी गई रकम कितनी भी हो।

आपको बता दें कि P2P यानी Person-to-Person के बीच होने वाला UPI ट्रांजैक्शन बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इसका मतलब है कि आप किसी व्यक्ति को ₹2,000 या उससे अधिक की राशि भेजते हैं,

तब भी आपको किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

रु.2000 तक के UPI भुगतान पर नहीं देना होगा शुल्क 

रु. 2000 तक के भुगतान पर नहीं किसी प्रकार का कोई भी चार्ज नहीं देना होगा | चाहे आप दुकान/व्यापारी को UPI से रु. 2,000 तक भुगतान पर कोई MDR नहीं | 

 छोटे व्यापारियों को राहत

आपको बता दे की जिन व्यापारियों को UPI से महीने में 1 लाख तक प्राप्त होता है उन पर भी MDR नहीं लगेगा | (रु. 2000 से ऊपर पर भी नहीं)

बड़ी राशी पर अधिकतम सीमा

आपको बता दें कि MDR की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। इसके अनुसार, निर्धारित सीमा से अधिक MDR चार्ज नहीं लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर MDR की अधिकतम सीमा ₹300 होगी। यानी 0.4% के हिसाब से MDR की राशि इससे अधिक बनती है, तब भी अधिकतम ₹300 ही चार्ज किया जाएगा।

विशेष क्षेत्रो में रु. 5 फ़्लैट चार्ज

रु. 2,000 से ऊपर प्रति ट्रांजेकशन रु. 5 फ़्लैट MDR

  • रेलवे
  • टेलिकॉम
  • इंश्योरेंस
  • इंधन (फ्यूल)

निष्कर्ष (Conclusion)

UPI Payment New Rule 2026 को लेकर लोगों के बीच सबसे ज्यादा भ्रम ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर लगने वाले MDR चार्ज को लेकर है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, इस नियम का मतलब यह नहीं है कि अब हर UPI ग्राहक को ₹2,000 से ज्यादा का भुगतान करने पर अलग से चार्ज देना होगा। आम ग्राहकों के लिए Person-to-Person यानी P2P UPI ट्रांजेक्शन पर कोई MDR चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

वहीं Merchant यानी दुकानदार या व्यापारिक प्रतिष्ठान को किए जाने वाले P2M UPI ट्रांजेक्शन के लिए निर्धारित MDR नियम लागू होंगे। साथ ही छोटे व्यापारियों के लिए भी निर्धारित सीमा तक राहत का प्रावधान बताया गया है। इसलिए केवल ₹2,000 से अधिक भुगतान होने के आधार पर यह मान लेना सही नहीं है कि ग्राहक के बैंक खाते से अतिरिक्त पैसा काट लिया जाएगा।

इसलिए UPI का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस नए नियम को सही तरीके से समझना जरूरी है। ₹2,000 से अधिक UPI भुगतान करने पर आम ग्राहक से सीधे MDR चार्ज लेने की बात नहीं है। MDR से जुड़े नियम मुख्य रूप से व्यापारी पक्ष के ट्रांजेक्शन पर लागू होते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर चल रही ऐसी जानकारी से भ्रमित होने के बजाय नियम की वास्तविक शर्तों को समझना चाहिए।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें