umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana 2026: सरकार दे रही 10 हजार रुपए जनधन खाता धारकों को – Full Details

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: अगर आपका अभी तक कोई बैंक खाता नहीं है और आप बिना किसी न्यूनतम बैलेंस की शर्त के बैंकिंग सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं,

तो (PMJDY) आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस योजना के तहत पात्र ऐसे लोगों का Basic Savings Bank Deposit Account (BSBD) खोला जा सकता है, जिनके पास पहले से कोई बैंक खाता नहीं है।

जन धन खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा, पात्र खाताधारकों को RuPay Debit Card, सरकारी योजनाओं का Direct Benefit Transfer (DBT) और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। योग्य खाताधारकों को बैंक के नियमों और पात्रता शर्तों के अनुसार ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिल सकती है। ध्यान रखें कि यह ₹10,000 कोई सीधे मिलने वाली राशि नहीं है, बल्कि पात्रता के आधार पर उपलब्ध बैंकिंग सुविधा है।

अगर आप जन धन खाता खुलवाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में पात्रता, जरूरी दस्तावेज, मिलने वाले लाभ और खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी आगे विस्तार से दी गई है। योजना की आधिकारिक जानकारी के लिए PMJDY की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Name of ArticlePradhan Mantri Jan Dhan Yojana 2026
Type of ArticleSarkari Yojana
Name of DepartmentGovernment of India
Name of Scheme प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)
Benefits of Scheme₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा
Who Can Apply?All Applicants of India
Mode of ApplicationOffline
Official Websitepmjdy.gov.in

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)

इस लेख में उन सभी लोगों का स्वागत है जिनके पास अभी तक कोई बैंक खाता नहीं है और जो प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अपना बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में दी जाएगी। योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

PM Awas Yojana 2026: PM Urban & Gramin Awas Yojana क्या है? Eligibility, Benefits, Documents – Full Details

जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाने के लिए आवेदक को कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा और जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इस लेख में आपको पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, मिलने वाले लाभ और जन धन खाता खुलवाने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी जाएगी, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस योजना के तहत अपना बैंक खाता खुलवा सकें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकें।

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Benefits & Key Features?

अब हम आपको प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभों और फायदों के बारे में बताएंगे –

  • जीरो बैलेंस खाता: खाता खोलने के लिए या उसे चलाने के लिए बैंक में न्यूनतम पैसे (Minimum Balance) रखने की जरूरत नहीं है व आप ₹0 पर भी खाता रख सकते हैं,
  • ब्याज की सुविधा: आपके खाते में जमा पैसों पर बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज मिलता है,
  • RuPay डेबिट कार्ड: खाता खोलने पर आपको एक RuPay कार्ड मिलता है, जिससे आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं,
  • मुफ्त दुर्घटना बीमा: इस खाते के साथ आपको मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलता है। 28 अगस्त 2018 के बाद खुले खातों पर ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है,
  • ओवरड्राफ्ट (OD) की सुविधा: पात्र खाताधारकों को जरूरत पड़ने पर ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट (एक तरह का छोटा लोन) सुविधा भी मिलती है,
  • सरकारी पैसा सीधे खाते में (DBT): सरकारी योजनाओं की सब्सिडी (जैसे गैस सब्सिडी) और अन्य लाभ का पैसा सीधे इसी खाते में आता है और
  • अन्य योजनाओं से जुड़ाव: इस खाते के जरिए आप आसानी से जीवन बीमा (PMJJBY), सुरक्षा बीमा (PMSBY) और पेंशन योजना (APY) जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं आदि।

किन बैंको मे खुलवा सकते है जन धन खाता – प्रधानमंत्री जन धन योजना

अब हम आपको उन कुछ बैंकों की जानकारी देंगे, जहां आप आसानी से अपना प्रधानमंत्री जन धन खाता खुलवा सकते हैं। इन बैंकों की सूची नीचे दी गई है –

Public Sector Banks
  • State Bank of India (SBI),
  • Punjab National Bank (PNB),
  • Bank of Baroda,
  • Canara Bank,
  • Union Bank of India,
  • Indian Bank और
  • Central Bank of India आदि।
Private Sector Banks
  • HDFC Bank,
  • ICICI Bank,
  • Axis Bank,
  • Kotak Mahindra Bank,
  • YES Bank और
  • Federal Bank आदि।

Required Age Limit Criteria For Account Opening?

पी.एम जन धन बैंक खाता खुलवाने के लिए आपको निर्धारित आयु सीमा से जुड़ी पात्रताओं को पूरा करना होगा –

  • आवेदको की आयु कम से कम 10 साल होनी चाहिए अर्थात्
  • नाबालिग (10 से 18 वर्ष) भी जन धन खाता खोल सकते हैं जिसे अभिभावक या माता-पिता द्वारा संचालित किया जाता है।

उपरोक्त आयु सीमा संबंधी पात्रताओं को पूरा करके आप आसानी से इस योजना के तहत अपना बैंक खाता खुलवा सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

Eligibility Required For Account Opening??

जन धन बैंक खाता खुलवाने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंडो को पूरा करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • प्रत्येक आवेदक, भारत का मूल निवासी होना चाहिए,
  • जिन आवेदको के पास पहले से कोई बैंक खाता नहीं है उन्हें प्रथम प्राथमिकता प्रदान की जाएगी और
  • जिन आवेदको के पास पहले से अन्य बैंक खाते मौजूद है वे भी अपनी सुविधानुसार, खाता खोल सकते है आदि।

उपरोक्त सभी पात्रता मापदंडो को पूरा करके आप आसानी से इस योजना मे आवेदन कर सकते है औऱ इस योजना का पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकते है।

Documents Required For Account Opening?

योजना के तहत अगर आप भी अपना जन धन बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

  • आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए,
  • आपके पास आपका पैन कार्ड होना चाहिए,
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और
  • खाता खुलवाने का भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म आदि।

How To Open Account Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana?

सभी युवा और आवेदक जो Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत अपना बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, वे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना खाता खुलवा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं –

सबसे पहले अपने नजदीकी या अपनी पसंद की किसी बैंक शाखा में जाएं।

बैंक में जाकर कर्मचारी से प्रधानमंत्री जन धन खाता खोलने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

खाते के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।

इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भरा हुआ आवेदन फॉर्म संबंधित बैंक शाखा में जमा कर दें।

बैंक द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका जन धन बैंक खाता खोला जाएगा।

खाता खुलने के बाद बैंक से पासबुक और अन्य उपलब्ध बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

नोट: खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया बैंक के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आवेदन जमा करने से पहले संबंधित बैंक से जरूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Important Links
For Hindi Application Form
For English Application Form
Official Website
Home Page

निष्कर्ष (Conclusion):

इस आर्टिकल में हमने Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में साझा की है। साथ ही, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, ताकि जिन लोगों के पास अभी तक बैंक खाता नहीं है, वे पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी समझकर आसानी से अपना खाता खुलवा सकें।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो और जानकारी मददगार लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ शेयर जरूर करें। ऐसी ही सरकारी योजनाओं और जरूरी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें