umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 years online 2026: कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहाँ से करे आवेदन – Full Details

बिहार में कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनके बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि बेटी के जन्म को परिवार पर बोझ न समझा जाए।

इसी उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने तक बालिकाओं को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

अगर आपके घर में भी बालिका शिशु है, तो योजना की पात्रता पूरी करने पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन कैसे करना है, किन्हें इसका लाभ मिलेगा और लाभ की राशि किस प्रकार प्राप्त होगी, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए Important Links का भी उपयोग कर सकते हैं।

Name of ArticleMukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 years online 2026
Type of ArticleSarkari Yojana
Name of DepartmentGovernment of Bihar
Name of Schemeमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
Benefits of Scheme₹5,000 रूपए की सहायता राशि (0-2 years)
Who Can Apply?All Applicants of bihar
Mode of ApplicationOnline
Official Websiteicdsaangan.bihar.gov.in

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहाँ से करे आवेदन

बिहार सरकार की ओर से राज्य की बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। 0 से 2 वर्ष की बालिकाओं के लिए योजना का लाभ लेने हेतु उनके माता-पिता को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होता है।

इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है। ऐसे में यदि आपके घर में 0 से 2 वर्ष की बालिका है और आप योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana 2026: सरकार दे रही 10 हजार रुपए जनधन खाता धारकों को – Full Details

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply के तहत लाभ कैसे मिलता है, कौन आवेदन कर सकता है और ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार करना है, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि

लाभ का चरणमिलने वाली राशि
कन्या के जन्म पर₹2,000
कन्या के 1 वर्ष पूरा होने पर (प्रथम जन्म दिवस)₹1,000
कन्या के 2 वर्ष पूरा होने के बाद₹2,000

इसके तहत अन्य विभागों द्वारा प्रदत्त राशी :- कन्या के 2 वर्ष से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने तक स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन राशी दी जाती है इसके बारे में निचे विस्तार में जानकारी दी गयी है –

कक्षा 1 से 2 के बीच, हर वर्ष₹600
कक्षा 3 से 5 के बीच, हर वर्ष₹700
कक्षा 6 से 8 के बीच, हर वर्ष₹1,000
कक्षा 9 से 12 के बीच, हर वर्ष₹1,500
कक्षा 10वीं/मैट्रिक पास करने पर₹10,000
कक्षा 12वीं/इंटर पास करने पर₹25,000
स्नातक पास करने के बाद₹50,000

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत लाभ लेने के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासी को दिया जायेगा
  • इसके तहत लाभ केवल कन्या शिशु को दिया जायेगा
  • आवेदक लड़की की आयु 0-2 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • इसके तहत लाभ केवल दो कन्या संतान तक दिए जाते है

Required Documents for Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana?

  • आवेदक माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • बच्चे के साथ माँ की तस्वीर
  • पैन कार्ड
  • एवं अन्य दस्तावेज जो मांगे जाये

जुड़वां संतान होने पर कैसे मिलेगा लाभ?

कई अभिभावकों के मन में यह सवाल रहता है कि अगर जुड़वां संतान का जन्म होता है, तो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ किसे मिलेगा। इस संबंध में, यदि जुड़वां बच्चों में एक बालक और एक बालिका है, तो योजना का लाभ बालिका शिशु को दिया जाएगा।

इस स्थिति में तीनों कन्या शिशुओं को मिलेगा लाभ?

मान लीजिए किसी परिवार की पहली संतान कन्या है और उसके लिए योजना का लाभ लिया जा चुका है। इसके बाद दूसरी संतान के रूप में जुड़वां बालिकाओं का जन्म होता है, तो ऐसी स्थिति में तीनों कन्या शिशुओं को योजना का लाभ मिल सकता है, बशर्ते वे योजना की निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करती हों।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया :

  • इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है |
  • इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा |
  • वहां जाने के बाद आपको वहां की सेविका से इसके लिए आवेदन करने को कहना होगा |
  • जिसके बाद उनके द्वारा योजना के लिए आवेदन करने से जुड़ी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज मांगे जायेगे |
  • जब आप सेविका को आवेदन करने से जुड़ी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज प्रदान करेंगे |
  • जिसके बाद सेविका के द्वारा इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन कर दिया जायेगा |

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट का ऑफिशियल लिंक आपको नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा।
  3. होम पेज पर पहुंचने के बाद ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके सामने आवेदन करने के लिए एक नया पेज खुलेगा।
  5. अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद Submit कर दें।
  7. अंत में आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Important Links
Online Apply Direct Link
Visit Official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को अलग-अलग चरणों में प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यदि आपके परिवार में 0 से 2 वर्ष की बालिका है और आप निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हैं, तो योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। ऑनलाइन आवेदन के लिए ऊपर दिए गए Important Links का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें