umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Sahara Refund Portal Reopen 2026: बड़ी खबर – सहारा रिफंड पोर्टल फिर से चालू – जानें कैसे करें क्लेम

सहारा समूह की सहकारी समितियों में लंबे समय से फंसे निवेशकों के पैसे को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने Sahara Refund Portal को फिर से सक्रिय कर दिया है। 08 सितंबर 2026 को जारी Press के अनुसार CRCS-Sahara Refund Portal Reopen होने के बाद करीब 20 लाख लंबित रिफंड दावों की जांच और प्रोसेसिंग दोबारा शुरू कर दी गई है।

अगर आपका पैसा भी Sahara India में फंसा हुआ है, तो आप स्वयं ऑनलाइन माध्यम से जमाकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल के दोबारा सक्रिय होने के बाद शेष पात्र जमाकर्ताओं के लंबित दावों पर भी काम शुरू हो गया है।

अब तक करीब 41.5 लाख जमाकर्ताओं को लगभग 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। यह राशि सीधे जमाकर्ताओं के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस लेख में Sahara Refund Portal पर ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, आवश्यक दस्तावेज, रिफंड स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। इससे आप इस प्रक्रिया से जुड़ी पूरी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Name of ArticleSahara Refund Portal Reopen 2026
Type of ArticleLatest Update
Name of CompanySahara India
MinistryMinistry of Cooperation (सहकारिता मंत्रालय)
Press Release Date08th September 2026
Sahara Refund Portal Reopen Date08th September 2026
Mode of ApplyOnline
Who Can Apply for Refund on this Portal?जमाकर्ता/सदस्य
Official Websitemocrefund.crcs.gov.in

सहारा रिफंड पोर्टल फिर से चालू: सहारा जमाकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, 20 लाख जमाकर्ताओं को मिलेगी राहत,

सहकारिता मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, अब तक कुल 9,267 करोड़ रुपये की राशि 41,56,711 जमाकर्ताओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे वापस की जा चुकी है। वहीं CRCS-Sahara Refund Portal के माध्यम से करीब 20 लाख आवेदन अभी भी प्रोसेसिंग के लिए लंबित हैं। पोर्टल के दोबारा सक्रिय होने के बाद इन लंबित आवेदनों के सत्यापन और रिफंड की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है।

यह रिफंड प्रक्रिया सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ताओं के लिए है। इनमें Sahara Credit Cooperative Society, Sahrayan Universal Multipurpose Society, Humara India Credit Cooperative Society और Stars Multipurpose Society शामिल हैं।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: 10th & 12th Pass छात्रों को ₹15,000 to ₹50,000 Scholarship – Last Date, Apply Process & Full Details

नवंबर 2025 में सहारा सहकारी समितियों का कामकाज प्रभावित हुआ था। सहारा समितियों से असंबंधित कुछ मामलों के कारण उनके परिसरों को सील कर दिया गया था। हालांकि, अब सहकारिता मंत्रालय की ओर से सिस्टम से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के बाद CRCS-Sahara Refund Portal को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है।

Sahara Refund Portal क्यों बंद हुआ था और अब क्यों फिर से खोला गया?

CRCS-Sahara Refund Portal जुलाई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पात्र जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि Online वापस दिलाना था। इसमें Aadhaar e-KYC के जरिए पहचान और जमा व बैंक खाते की जानकारी का Verification किया जाता है।

नवंबर 2025 के आसपास कुछ तकनीकी और अन्य समस्याओं के कारण पोर्टल प्रभावित हुआ था। अब सहकारिता मंत्रालय ने पोर्टल को फिर से बहाल कर दिया है, जिससे लंबित Claims का Verification और Payment किया जा सके।

अगर आपने संबंधित सहकारी समितियों में पैसा जमा किया था, तो Online Registration/Application करके अपना पैसा वापस लेने का Claim कर सकते हैं।

Sahara Refund Portal Reopen किन समितियों को मिलेगा पैसा?

पोर्टल के जरिए सहारा समूह की चार प्रमुख सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ताओं को राशि लौटाई जा रही है, ये समितियां हैं. –

  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ;
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल;
  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता;
  • और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद

यह पोर्टल जुलाई 2023 में सर्वोच्च न्यायालय के 29 मार्च 2023 के आदेश के बाद शुरू किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य सही और पात्र जमाकर्ताओं की पहचान कर उनका वैध पैसा वापस करना है. प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, कागज रहित और सत्यापन आधारित रखी गई है.

Sahara Refund Portal Reopen: किन्हें मिलेगा रिफंड? पात्रता क्या है?

वे जमाकर्ता/सदस्य पात्र हैं जिन्होंने उपरोक्त चार समितियों में जमा किया था और उनके पास वैध दस्तावेज हैं. मुख्य शर्तें निम्नलिखित है. –

  • जमाकर्ता/सदस्य का आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक्ड होना चाहिए.
  • बैंक खाता आधार से सीडेड (लिंक्ड) होना चाहिए.
  • क्लेम राशि 50,000 रुपये या उससे अधिक होने पर पैन कार्ड अनिवार्य है.
  • सदस्यता संख्या, जमा रसीद/सर्टिफिकेट और पासबुक के विवरण सही होने चाहिए.

नए आवेदक Main Portal पर Registration करके Claim कर सकते हैं। पहले से Deficiency या Payment Fail वाले आवेदक Re-Submission Portal से दोबारा Claim जमा कर सकते हैं। फिलहाल ₹10 लाख तक के Claim के लिए यह सुविधा उपलब्ध है।

Required Documents for Online

आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन के समय निम्नलिखित डॉक्यूमेंट को अपने साथ रखें. –

  • आधार कार्ड (मोबाइल लिंक्ड)
  • पैन कार्ड (यदि लागू हो)
  • बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक (IFSC और अकाउंट नंबर स्पष्ट)
  • सहारा जमा रसीद/सर्टिफिकेट/बॉन्ड
  • सदस्यता संख्या और जमा विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो (कुछ मामलों में)
  • एवं अन्य सहायक दस्तावेज जो पोर्टल पर माँगा जाए.

Sahara Refund Portal Online Apply (Step by Step Process?)

नया Claim जमा करने के लिए निवेशक CRCS-Sahara Refund Portal पर जाकर Online Apply कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए Steps Follow करें:

सबसे पहले CRCS-Sahara Refund Portal पर जाएं।

Home Page से Depositor Registration पर क्लिक करें।

आधार के अंतिम 4 अंक, Aadhaar-linked Mobile Number और Captcha दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करें।

मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके Verification पूरा करें।

इसके बाद Depositor Login पर क्लिक करके आधार और OTP से Login करें।

Aadhaar e-KYC के लिए Consent देकर शर्तों को पढ़ें।

अब अपनी Society, Membership Number, Deposit Amount, Receipt/Certificate Number और Deposit Date जैसी जानकारी भरें।

Aadhaar-seeded Bank Account Number और IFSC Code दर्ज करके जरूरी Documents Upload करें।

सभी Details चेक करके Claim Submit करें और Claim Request Number (CRN) सुरक्षित रख लें। यह Status Check और Re-Submission के लिए जरूरी होगा।

Important Links
 Reopen Online Apply – Registration | Login
Official Notification PDF
CRCS-Sahara Refund Portal
CRCS-Sahara Refund Re-Submission Portal
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

कुल मिलाकर, Sahara Refund Portal Reopen 2026 से सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसे पात्र जमाकर्ताओं के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है। पोर्टल के दोबारा सक्रिय होने के बाद लंबित रिफंड दावों के सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। अब पात्र जमाकर्ता ऑनलाइन माध्यम से अपना Claim जमा कर सकते हैं।

यदि आपने भी संबंधित सहकारी समितियों में पैसा जमा किया था, तो आवेदन करने से पहले अपने Aadhaar-linked Mobile Number, Bank Account, Deposit Details और जरूरी Documents तैयार रखें। आवेदन करने के बाद प्राप्त Claim Request Number (CRN) को सुरक्षित रखें, क्योंकि इसके माध्यम से आगे की प्रक्रिया और Claim Status की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें