umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: 10th & 12th Pass छात्रों को ₹15,000 to ₹50,000 Scholarship – Last Date, Apply Process & Full Details

अगर आप भी पढ़ाई में एक होनहार छात्र हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी स्कॉलरशिप का मौका आया है। LIC Golden Jubilee Foundation (LIC GJF) की ओर से साल 2026 के लिए LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 की घोषणा कर दी गई है।

यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए शुरू की गई है, जो 10वीं या 12वीं के बाद अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को हर साल ₹15,000 से ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर आप भी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी आपको आगे इस लेख में मिल जाएगी।

Name of ArticleLIC Golden Jubilee Scholarship 2026
Type of ArticleScholarship Update
Name of the OrganizationLIC Golden Jubilee Foundation (LIC GJF)
Scholarship Amount₹15,000 से ₹50,000 प्रति वर्ष
Application FeeNil (बिल्कुल मुफ्त)
Who Can ApplyAll Over India (सभी राज्यों के छात्र आवेदन कर सकते हैं)
Mode of ApplicationOnline
Official Websitelicindia.in

एलआईसी गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति: 10वीं और 12वीं पास छात्रों को मिलेगी पढ़ाई के लिए सहायता – LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

अगर आप भी LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस स्कॉलरशिप से जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख में आपका स्वागत है। आपको बता दें कि LIC Golden Jubilee Foundation की स्थापना 20 अक्टूबर 2006 को हुई थी। यह फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए काम करता है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के तहत LIC के 112 डिविजनल ऑफिस द्वारा 120-120 छात्रों का चयन किया जाएगा। इनमें 80 छात्र General Scholarship (12वीं के बाद) और 40 छात्र Special Scholarship (10वीं के बाद) के लिए चुने जाएंगे।

Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026: 11th/12th/Graduation/Diploma/ITI छात्रों को ₹18,000/- तक Scholarship, जल्दी करें अप्लाई

इस तरह पूरे देश में General Scholarship के लिए 8,960 और Special Scholarship के लिए 4,480 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप केवल भारत में पढ़ाई कर रहे सरकारी या प्राइवेट कॉलेज/यूनिवर्सिटी के छात्रों को दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी, इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Important Dates of LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

EventsDates
Application Start DateStarted
Last Date to Apply Online30 September 2026
First Instalment Due Date01 September 2026
Second Instalment Due Date01 February 2027
Result DeclarationSelected candidates will be informed through email

LIC Golden Jubilee Scholarship Amount 2026

इस स्कॉलरशिप के तहत अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है। नीचे तालिका में पूरी डिटेल दी गई है:

General Scholarship (After Class 12th / Diploma)
Type of CourseScholarship Amount (Per Year)Instalment
Medicine (MBBS, BAMS, BHMS, BDS)₹50,000/-₹25,000/- (2 बार)
Engineering (BE, B.Tech, B.Arch)₹40,000/-₹20,000/- (2 बार)
Graduation, Integrated Courses, Diploma, Vocational, ITI₹20,000/-₹10,000/- (2 बार)
Special Scholarship (After Class 10th)
Type of CourseScholarship Amount (Per Year)Instalment
Intermediate/10+2/Vocational/Diploma/ITI₹15,000/-₹7,500/- (2 बार)

नोट: स्कॉलरशिप की राशि सीधे चयनित छात्र के बैंक खाते में NEFT के जरिए भेजी जाएगी। पहली किस्त 1 सितंबर 2026 को और दूसरी किस्त 1 फरवरी 2027 को due होगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship Eligibility Criteria 2026

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दी गई पात्रता जरूर जांच लें:

General Scholarship (After Class 12th / Diploma)
CriteriaDetails
शैक्षणिक योग्यताAcademic Year 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में 12वीं (या समकक्ष) में कम से कम 60% अंक या समकक्ष CGPA
एडमिशनAcademic Year 2026-27 में MBBS, BAMS, BHMS, BDS, BE, B.Tech, B.Arch, Graduation, Integrated, Diploma, Vocational या ITI कोर्स के पहले साल में दाखिला लिया हो
पारिवारिक आयमाता-पिता/अभिभावक की कुल सालाना आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए
Special Scholarship (After Class 10th)
CriteriaDetails
शैक्षणिक योग्यताAcademic Year 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में 10वीं (या समकक्ष) में कम से कम 60% अंक या समकक्ष CGPA
एडमिशनAcademic Year 2026-27 में Intermediate/10+2/Vocational/Diploma या ITI कोर्स के पहले साल में दाखिला लिया हो
पारिवारिक आयमाता-पिता/अभिभावक की कुल सालाना आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए

LIC Golden Jubilee Scholarship Selection Process 2026

इस स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  • ऑनलाइन आवेदन: LIC की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
  • आवेदन जांच: संबंधित डिविजनल ऑफिस आवेदनों की जांच करेगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: योग्य छात्रों से दस्तावेज मांगे जाएंगे।
  • अंतिम चयन: मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
  • भुगतान: स्कॉलरशिप राशि बैंक खाते में NEFT से भेजी जाएगी।

मेरिट नियम:

चयन 10वीं/12वीं के प्रतिशत के आधार पर होगा। समान अंक होने पर कम पारिवारिक आय वाले छात्र को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद भी टाई होने पर LIC की वित्तीय मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Documents Required for LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट (पिछली परीक्षा की)
  • Current Academic Year (2026-27) का एडमिशन प्रमाण
  • माता-पिता/अभिभावक का आय प्रमाण पत्र (तेहसीलदार, DM, DC, SDM, पंचायत अधिकारी आदि से जारी)
  • बैंक खाते की डिटेल्स (पासबुक की कॉपी और कैंसिल चेक)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और वैध ईमेल ID
  • PAN कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी

नोट: सभी दस्तावेजों की स्कैन क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए और इमेज साइज 2MB से अधिक नहीं होना चाहिए।

How to Apply for LIC Golden Jubilee Scholarship 2026?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट के Footer में Golden Jubilee Foundation – Community Development पर क्लिक करें।

इसके बाद APPLY HERE FOR SCHOLARSHIP SCHEME 2026 पर क्लिक करें।

अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, कोर्स और पारिवारिक आय से जुड़ी जानकारी भरें।

यदि अंकों की जगह ग्रेड दिए गए हैं, तो सही प्रतिशत की गणना करके दर्ज करें।

मांगे गए दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, एडमिशन प्रमाण और फोटो अपलोड करें। इमेज का साइज 2MB से अधिक नहीं होना चाहिए।

बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम सही-सही भरें। खाता सक्रिय होना चाहिए।

फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद Submit पर क्लिक करें।

आवेदन जमा होने के बाद ईमेल पर मिलने वाले Acknowledgement को सुरक्षित रखें। इसमें Application Number और संबंधित डिविजनल ऑफिस की जानकारी होगी।

Important Links
Online Apply Direct Link
Scholarship Scheme 2026 Notification
Instructions Notification for Candidates
Official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए पढ़ाई जारी रखने का अच्छा अवसर है। इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य छात्रों को उनके कोर्स के अनुसार ₹15,000 से ₹50,000 तक की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इच्छुक छात्र अपनी पात्रता जांचने के बाद 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक तैयार रखें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें