umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Bihar OBC NCL certificate online apply 2026 – केंद्र सरकार वाला OBC NCL Certificate & Full Details

अगर आप बिहार के निवासी हैं और OBC (Other Backward Class) श्रेणी से आते हैं, तो सरकारी नौकरी, कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं में मिलने वाले आरक्षण का लाभ लेने के लिए Bihar OBC Non Creamy Layer Certificate (NCL) होना काफी जरूरी है।

इस सर्टिफिकेट के बिना OBC कोटे के तहत मिलने वाले कई लाभों का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए जो उम्मीदवार OBC श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, उनके लिए OBC NCL Certificate बनवाना महत्वपूर्ण है।

OBC NCL Certificate यह प्रमाणित करता है कि आप OBC वर्ग के अंतर्गत आते हैं और आपकी पारिवारिक आय निर्धारित क्रीमी लेयर सीमा से कम है। इस सर्टिफिकेट का उद्देश्य OBC वर्ग के पात्र लोगों को आरक्षण और अन्य निर्धारित लाभ उपलब्ध कराना है। इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Bihar OBC NCL Certificate क्या है, इसके फायदे, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, स्टेटस चेक करने का तरीका, डाउनलोड प्रक्रिया और इसकी वैधता कितनी होती है।

Name of ArticleBihar OBC NCL Certificate Apply Online 2026
Type of ArticleGovernment Certificate
Name of StateBihar
Certificate NameOBC Non Creamy Layer (Central Purpose)
CategoryOBC / EBC
Benefitसरकारी नौकरी, कॉलेज, स्कॉलरशिप व योजनाओं में आरक्षण
DepartmentSocial Security / General Administration Department
Application ModeOnline
Official Portalserviceonline.bihar.gov.in

OBC NCL Certificate क्या होता है?

OBC Non Creamy Layer Certificate (NCL) एक सरकारी प्रमाण पत्र है, जो OBC/EBC वर्ग के उन लोगों को जारी किया जाता है, जो आर्थिक रूप से “क्रीमी लेयर” में नहीं आते।

Pan Aadhar Link Kaise Kare 2026: पैन आधार लिंक खुद से ऑनलाइन कैसे करें? – Full Details

इसे आसान भाषा में समझें—

  • अगर आपकी फैमिली की Total Annual Income ₹8,00,000 से कम है,
  • आप OBC/EBC/ Category में आते हैं,
  • और आप बिहार के निवासी हैं,

तो आपको Non Creamy Layer Certificate जारी किया जाता है –

Benefits of Bihar OBC NCL Certificate Apply Online?

Bihar OBC NCL Certificate रखने से पात्र उम्मीदवारों को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार है

  • सरकारी नौकरियों में OBC Reservation का लाभ
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र सीमा और फीस में छूट
  • सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में OBC सीट पर एडमिशन
  • स्कॉलरशिप और Fee Relaxation का लाभ
  • सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता
  • रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ

सरल शब्दों में कहें तो, अगर आप नौकरी, पढ़ाई या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो OBC NCL Certificate आपके लिए एक जरूरी दस्तावेज हो सकता है।

Eligibility of Bihar OBC NCL Certificate Kiska Banta Hai?

आय की सीमा: आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए। बिहार में एनसीएल सर्टिफिकेट बनाने के लिए पारिवारिक आय की सीमा प्रति वर्ष 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. यह विभिन्न राज्यों में भिन्न हो सकती है। आपको अपने राज्य के निर्धारित आय सीमा के अंदर आना होगा।

जाति प्रमाणपत्र: आपको गैर-क्रीमी श्रेणी के तहत आने वाली जाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। Bihar OBC NCL Certificate केवल अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों की जारी की जाती है

उम्र: OBC NCL प्रमाणपत्र के लिए उम्र सीमा विभिन्न योजनाओं के तहत भिन्न हो सकती है, इसलिए आपको उम्र के मामले में योग्यता की जांच करनी चाहिए।

शिक्षा और योग्यता: आपको अपनी शिक्षा और योग्यता की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रस्तुत कर सकते हैं, यदि योग्यता के आधार पर आपको किसी शैक्षिक योजना का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होता है।

निवास प्रमाण पत्र: बिहार से (गैर-क्रीमी श्रेणी नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र बनाने के लिए आप मूल रूप से बिहार के निवासी होने चाहिए और उसके लिए आपके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए

Documents For Bihar OBC NCL Certificate Online Apply-

ऑनलाइन आवेदन से पहले ये Document तैयार रखें—

  • • Aadhaar Card
  • • Caste Certificate
  • • Resident Certificate
  • • Income Certificate (RTPS से जारी)
  • • Passport Size Photo
  • • शपथ पत्र – Form VIII
  • • Mobile Number
  • • Email ID (optional लेकिन अच्छा है)

Bihar OBC NCL Certificate Online Apply 2026

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार ServicePlus पोर्टल पर जाना होगा, जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।

पोर्टल के होम पेज पर जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद “नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र का निर्गमन (केन्द्र सरकार के प्रयोजनार्थ)” के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक आय, शिक्षा, पता आदि से संबंधित जरूरी जानकारी भरनी होगी और मांगे गए संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म को Final Submit करना होगा।

आवेदन जमा होने के बाद आपका आवेदन अंचल स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका आवेदन अप्रूव हो जाने पर आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए “Download Certificate” के विकल्प पर क्लिक करके अपना Application Number दर्ज करें और अपना OBC NCL Certificate डाउनलोड कर लें।

OBC NCL Certificate Application Status Check- OBC NCL सर्टिफिकेट एप्लीकेशन स्टेटस चेक कैसे करें?

Bihar OBC NCL Certificate Application Status चेक करने के लिए फिर से https://serviceonline.bihar.gov.in/ के ऑफिसियल पोर्टल पर जाए और दिए गए और दिए गए आवेदन की स्थिति देखें के बटन पर क्लीक करे

आवेदन पावती में दिए गए Reference नंबर और आवेदन फॉर्म और आवेदन पावती की तिथि को डालकर आपने आवेदन का स्तिथि चेक कर अगर आपका Non Creamy Layer Certificate आवेदन delivered दिखा रहा है.

इसका मतलब आपका Bihar OBC NCL Certificate बन गया है. जिसे आप Bihar OBC NCL Certificate Online Download भी कर कर सकते है.

अगर आपका सर्टिफिकेट अप्रूव हो गया है तो नीचे दिए गए डाउनलोड के क्षेत्र पर क्लिक करके अपने सर्टिफिकेट को आसानी से एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं

Bihar OBC NCL Certificate Download Kaise Kare?

अगर आपका Certificate Approved हो गया है तो—

Portal पर Login करें
Certificate Download Section पर जाएं
Application Number डालें
PDF में Certificate Download करें

यह Certificate Central Govt. और State Govt. दोनों जगह मान्य होता है।

Important Links
Online Apply Direct Link
Check Application Status
Certificate Download
Form VIII FOR OBC NCL
RTPS Bihar Portal
Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

Bihar OBC NCL Certificate बिहार के OBC/EBC वर्ग के पात्र लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र है, जिसका उपयोग सरकारी नौकरी, कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप और विभिन्न सरकारी योजनाओं में निर्धारित आरक्षण एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। अगर आपको किसी भर्ती, परीक्षा या योजना में OBC Non Creamy Layer Certificate की आवश्यकता है, तो समय रहते इसका आवेदन कर लेना बेहतर है।

बिहार ServicePlus पोर्टल के माध्यम से OBC NCL Certificate Online Apply की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन के बाद आप अपने Application Status को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और आवेदन स्वीकृत होने के बाद अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें