umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

CM Homestay Yojana 2026 Online Apply: घर बैठे शुरू करें Homestay बिज़नेस – ₹11 लाख तक अनुदान, आवेदन शुरू & Full Details

बिहार के नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना” के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के जरिए लोग अपने घर को होमस्टे में बदलकर अच्छा खासा रोजगार शुरू कर सकते हैं। आवेदन शुरू होने को लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है।

इस योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी, कौन लोग इसके लिए पात्र हैं और आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी—इन सभी बातों की जानकारी विस्तार से दी गई है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार आसानी से समझ सकें। अगर आप CM Homestay Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी ध्यान से जरूर पढ़ें। इससे आपको फॉर्म भरने में कोई गलती नहीं होगी और आप सही तरीके से आवेदन कर पाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में समझाई गई है। साथ ही, आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें, ताकि सभी नियम और शर्तें स्पष्ट रूप से समझ में आ जाएं और आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।

Name of ArticleCM Homestay Yojana 2026 Online Apply
Type of ArticleSarkari Yojana
Name of DepartmentGovernment of Bihar
Name of Schemeमुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना
Benefit AmountUpto ₹11 Lakh
Who Can Apply?Only Jeevika Didi
Application Feesरूपये 2,000/- अप्रत्यार्पणिय (Non Refundable)
Mode of ApplicationOnline
Official Websitejsbk.brlps.in

CM Homestay Yojana Kya Hai?

बिहार CM Homestay Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे व्यक्ति जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन करें। इस योजना के अंतर्गत आपको किस प्रकार से लाभ मिलेगा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी नीचे आसान और स्पष्ट भाषा में दी गई है, ताकि आपको समझने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आवेदन करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं, जहां से आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारी और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

CM Homestay Yojana का उद्देश्य

CM Homestay Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में होमस्टे की स्थापना और संचालन को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने घर को आय के स्रोत में बदलने का अवसर मिलेगा।

साथ ही, इस योजना का लक्ष्य बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देना है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का वास्तविक अनुभव मिल सके।

CM Homestay Yojana के प्रमुख उद्देश्य

CM Homestay Yojana का उद्देश्य केवल आवास सुविधा देना नहीं है, बल्कि इसे एक मजबूत ग्रामीण और स्थानीय पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख उद्देश निर्धारित किए गए हैं —

  • होमस्टे को बिहार में एक व्यवहारिक, लाभकारी और मांग आधारित सूक्ष्म पर्यटन व्यवसाय के रूप में विकसित करना।
  • होमस्टे को बढ़ावा देकर राज्य भर में गुणवत्तापूर्ण पर्यटक आवास की उपलब्धता बढ़ाना
  • राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाना तथा कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना
  • पर्यटकों को घरेलू माहौल में स्थानीय विशेषताओं के साथ आतिथ्य सत्कार प्रदान करना तथा पारंपरिक बिहारी व्यंजन परोसना।
  • स्वदेशी हस्तकलाओं, हस्तशिल्पों और स्थानीय कौशल से पर्यटकों को परिचित कराना।
  • जनजातीय और स्वदेशी जीवनशैली को करीब से अनुभव करने के लिए सांस्कृतिक यात्राओं को बढ़ावा देना।
  • पर्यावरण-पर्यटन (Eco-tourism) और प्रकृति आधारित गतिविधियों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
  • पर्यटकों को स्थानीय त्योहारों और ग्रामीण जीवनशैली से जोड़ना, ताकि वे वास्तविक बिहार का अनुभव कर सकें।
  • सतत पर्यटन (Sustainable Tourism) के माध्यम से स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आय के अवसर उत्पन्न करना।

इस योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां स्थानीय लोगों को सीधे आर्थिक लाभ मिल सके और उनकी संस्कृति को भी बढ़ावा मिले।

Mukhyamantri Homestay Yojana के तहत मिलने वाले लाभ

मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार द्वारा होमस्टे शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे आम लोग भी आसानी से इस व्यवसाय को शुरू कर सकें। इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं —

  • इस योजना के तहत होमस्टे निर्माण/विकास के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • लाभार्थी को अधिकतम 4 कमरों के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक कमरे के लिए ₹2.50 लाख की सहायता मिलेगी।
  • इस प्रकार कुल मिलाकर अधिकतम ₹10 लाख तक की सहायता राशि दी जा सकती है।
  • इसके अतिरिक्त महिलाओं और 18 से 25 वर्ष के युवाओं को ₹1 लाख की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपने घर को आय का साधन बनाकर आत्मनिर्भर बन सकें और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिले।

CM Homestay Yojana Online Apply के लिए सामान्य पात्रता

मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है —

  • होमस्टे एक ऐसी आवास इकाई होनी चाहिए जिसमें अधिकतम 08 कमरे होमस्टे के लिए उपलब्ध हों।
  • होमस्टे परिसर में मकान मालिक का रहना अनिवार्य नहीं है
  • यदि किसी आवास इकाई में 08 से अधिक कमरे हैं, तो उसे इस योजना के तहत होमस्टे नहीं माना जाएगा।
  • इस योजना का लाभ अलग-अलग पते पर स्थित सभी होमस्टे इकाइयों को मिलेगा, भले ही मकान मालिक एक ही व्यक्ति क्यों न हो।
  • होमस्टे के लिए चिन्हित भूमि या परिसर किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में शामिल नहीं होना चाहिए
  • यह योजना पहले से संचालित (existing) और नवनिर्मित (new) दोनों प्रकार के होमस्टे पर लागू होगी।
  • योजना का लाभ फिलहाल राज्य के चयनित 16 जिलों के 34 पर्यटन स्थलों पर लागू किया गया है।
  • पर्यटन विभाग को समय-समय पर इस सूची में बदलाव या विस्तार करने का अधिकार होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • भरा हुआ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • स्वामित्व प्रमाण पत्र (जमीन का निबंधन/लीज)
  • होमस्टे तक पहुँच का मानचित्र (मैप)
  • होमस्टे की फोटो/डिजाइन (कमरे, लॉबी, भोजन क्षेत्र आदि)
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण (आधार लिंक + रद्द चेक)
  • पर्यटन विभाग द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज

सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।

अनिवार्य सुविधाएं और सेवाएं

  • प्रत्येक होमस्टे में आगंतुक रजिस्टर रखना अनिवार्य है, जिसमें सभी मेहमानों की जानकारी दर्ज हो।
  • मेहमानों का वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर ID, पासपोर्ट आदि) की कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां होमस्टे में उपलब्ध होनी चाहिए।
  • आगंतुकों की जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखना होगा और जरूरत पड़ने पर अधिकृत अधिकारियों को दिखानी होगी।
  • विदेशी पर्यटकों के ठहरने पर स्थानीय थाना को Form ‘C’ के माध्यम से सूचना देना अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा जारी देशी-विदेशी पर्यटकों से संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा।

रजिस्टर में दर्ज की जाने वाली जानकारी:

  • नाम
  • पता / मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र संख्या
  • आगमन तिथि
  • प्रस्थान तिथि
  • आगमन शहर
  • प्रस्थान शहर
  • हस्ताक्षर

नोट: हर महीने देशी-विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या पर्यटन विभाग को देना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस अवश्य पढ़ें।

How to Apply for CM Homestay Yojana?

  • सबसे पहले आर्टिकल के “Important Links” सेक्शन में जाएं।
  • वहाँ दिए गए “For Online Apply” लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
  • अब “Apply” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो “Don’t have account? Signup here” पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और Login ID & Password प्राप्त करें।
  • फिर Login करके फॉर्म भरें और ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर दें।

ध्यान रखें: आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना अनिवार्य है।

ServicesLinks
For Online ApplyApply Online
Official Notification PDFDownload Now
Official WebsiteVisit Now
Home PageVisit Now

निष्कर्ष (conclusion)

मुख्यमंत्री CM Homestay Yojana बिहार के लोगों के लिए एक शानदार अवसर है, जिससे वे अपने घर को ही आय का साधन बना सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार द्वारा ₹11 लाख तक की सहायता देकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगर आप भी पर्यटन से जुड़कर कमाई करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आवेदन करने से पहले सभी नियम, पात्रता और दस्तावेजों को ध्यान से समझ लें, ताकि आवेदन में कोई गलती न हो।

सही तरीके से आवेदन करके आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें