umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

LPG Gas Subsidy New Rule 2026: 1 अक्टूबर से गैस सब्सिडी के लिए आधार e-KYC ज़रूरी है – Full Report

LPG Gas Subsidy New Rule 2026: अगर आप घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए अपना eKYC करवाना जरूरी होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को eKYC कराने के लिए कहा गया है। ऐसे उपभोक्ता जो निर्धारित समय के अंदर अपना eKYC नहीं करवाते हैं, उनके लिए सिलेंडर बुकिंग की सुविधा रोकी जा सकती है। यानी अगर आप आगे भी गैस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं, तो समय पर अपना eKYC करवाना जरूरी है।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कब तक eKYC करवाना होगा, eKYC नहीं करवाने पर क्या-क्या नुकसान हो सकता है और मंत्रालय की ओर से यह फैसला क्यों लिया गया है, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

अगर आप भी घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, तो इस नए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Name of ArticleLPG Gas Subsidy New Rule 2026
Type of ArticleNew Rule
Rule NameGas Subsidy New Rule
Effective Date1 October 2026
E -KYC NameAadhaar e-KYC
Customer ChargeDepnding on App
Official Websitepmuy.gov.in/mylpg.html

LPG Gas Subsidy New Rule 2026 – LPG गैस सब्सिडी नया नियम

जैसा कि आप सभी जानते हैं, सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए eKYC करवाना अनिवार्य किया गया है। इसे लेकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से समय सीमा भी निर्धारित की गई है। सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अक्टूबर तक अपना eKYC करवाना आवश्यक है।

UPI Payment New Rule 2026: अब ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें किन्हें और कैसे देना होगा

eKYC करवाना क्यों जरूरी है, इसे नहीं करवाने पर क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और eKYC किस प्रकार किया जा सकता है, इन सभी की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

किन्हें करवाना जरुरी है ekyc 

राज्य के सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अपना Biometric Aadhaar Authentication करवाना अनिवार्य है। खासकर जो उपभोक्ता गैस सब्सिडी का लाभ लेते हैं, उन्हें अपना बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करवाना होगा।

क्यों करवाना जरूरी है ekyc

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। ऐसे ग्राहक जो निर्धारित समय के अंदर अपना Biometric Aadhaar Authentication (BAA) नहीं करवाते हैं, उन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी।

इसलिए अगर आप सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना Biometric Aadhaar Authentication (BAA) करवाना होगा।

बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करवाने की अंतिम तिथि

बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) करवाने की समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि आपको अक्टूबर तक अपना Biometric Aadhaar Authentication (BAA) पूरा करना होगा।

क्यों करवाया जा रहा है बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर यह कदम सब्सिडी की चोरी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी में होने वाली चोरी और लीकेज को रोकना है।

ऐसे करें अपना e-KYC – LPG Gas Subsidy New Rule 2026

एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए Biometric Authentication करवाना जरूरी है। इसके लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन करने के तीन आसान तरीके बताए गए हैं, जिनकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इन तरीकों की मदद से आप बिना किसी परेशानी के अपना Biometric Authentication पूरा कर सकते हैं।

घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते है बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन – LPG Gas Subsidy New Rule 2026

सबसे पहले आपको अपने गैस कनेक्शन से संबंधित मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद Face Authentication के माध्यम से अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं।

  • इंडेन ग्राहक: IndianOil ONE
  • एचपी गैस ग्राहक: HP Pay
  • भारत गैस ग्राहक: HelloBPCL

डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम जाकर करवा सकते हैं बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन

अगर आप खुद ऑनलाइन माध्यम से अपना e-KYC नहीं कर सकते हैं, तो ऑफलाइन माध्यम से भी इसे पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी LPG गैस एजेंसी के कार्यालय या शोरूम पर जाना होगा, जहां आप अपना Biometric e-KYC करवा सकते हैं।

डिलीवरी के समय करवा सकते हैं बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन

अगर आप खुद ऑनलाइन माध्यम से Biometric Authentication नहीं कर सकते हैं या फिर गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम नहीं जा सकते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय भी अपना Biometric Authentication करवा सकते हैं।

इसके लिए सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी एजेंट से अपना बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन करवाया जा सकता है।

Important Links
IndianOil ONE App
HP Pay App
HelloBPCL App
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

अगर आप घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं और गैस सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो आपको अपना Biometric Aadhaar Authentication (e-KYC) समय पर पूरा कर लेना चाहिए।

इसके लिए आप मोबाइल ऐप के माध्यम से Face Authentication, नजदीकी LPG गैस एजेंसी पर जाकर या सिलेंडर की डिलीवरी के समय अपना e-KYC करवा सकते हैं। इसलिए गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ी सुविधा का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना e-KYC जरूर पूरा करें।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें