umeshtalks.co.in

Umesh Talks

Sarkari Yojana • Govt & Private Job Updates

Aadhaar Name Change New Rules 2026: अब अलग-अलग दस्तावेज जरूरी आधार में नाम बदलने के लिए

Aadhaar Name Change New Rules 2026: देश के सभी आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का मामूली बदलाव करवाना पहले की तरह आसान नहीं होगा। आपको बता दें कि आधार कार्ड में नाम में बदलाव करने के लिए UIDAI की ओर से तय किए गए नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आधार कार्ड में किए जाने वाले अलग-अलग बदलाव के लिए UIDAI की तरफ से अलग-अलग दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं।

अब आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को अपडेट या सुधार करवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, आधार कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियों को किस प्रकार अपडेट करवाया जा सकता है और आधार कार्ड में सुधार या अपडेट कराने के लिए कितना आवेदन शुल्क देना होगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं और अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार का बदलाव या सुधार करवाना चाहते हैं, तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके UIDAI का नोटिस भी पढ़ सकते हैं।

Article NameAadhaar Name Change New Rules 2026
AuthorityUIDAI
Update TypeName, Address, DOB, Mobile Number & Other Details
Name Update Limitसामान्य प्रक्रिया में 2 बार
Name Change DocumentsValid POI, Affidavit, Gazette Notification आदि
Demographic Update Fee₹75
Biometric Update Fee₹125
Document Update at Aadhaar Centre₹75
Document Update Online14 June 2027 तक Free
Aadhaar Download + Colour Print₹40

Aadhaar Name Change New Rules 2026: आधार में नए नियम

देश में लगभग सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड है। ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट या नई जानकारी के बारे में जानना सभी आधार कार्ड धारकों के लिए काफी जरूरी हो जाता है। आपको बता दें कि आधार कार्ड अपडेट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

नई जानकारी के अनुसार, अब आधार कार्ड में छोटे बदलाव करवाने के लिए भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आधार कार्ड में किसी जानकारी को सुधार या अपडेट करवाना चाहते हैं, तो उस बदलाव के अनुसार आपको अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट और जानकारी में सुधार को लेकर क्या नई जानकारी सामने आई है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

Aadhaar Update Status Check कैसे करें? ऑनलाइन स्टेटस 2026 चेक करने का आसान तरीका

आधार कार्ड में कौन-सी जानकारी में सुधार करवाने के लिए कौन-से दस्तावेज की आवश्यकता होगी, इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताने वाले हैं। इसलिए अगर आप भी एक आधार कार्ड धारक हैं और आधार कार्ड में किसी प्रकार का अपडेट या सुधार करवाना चाहते हैं, तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

इन मामुली सुधार के लिए देना होगा पहचान प्रमाण

आपको बता दें कि आधार कार्ड में मामूली बदलाव करवाने के लिए भी अब मान्य पहचान प्रमाण (POI) देना जरूरी होगा। अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है या नाम का क्रम बदलना है, तो इसके लिए भी आपको पहचान से जुड़ा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

इसी तरह अगर आप अपने आधार कार्ड में इनिशियल को पूरा करना, मिडिल नेम या सरनेम जोड़ना अथवा हटाना चाहते हैं, तो इन सभी छोटे बदलावों के लिए भी मान्य पहचान प्रमाण (POI) की आवश्यकता होगी। यानी आधार में नाम से जुड़े किसी भी तरह के सुधार के लिए अब संबंधित पहचान प्रमाण देना जरूरी है, ताकि आधार कार्ड में दर्ज जानकारी को सही तरीके से अपडेट किया जा सके।

आधार कार्ड में कौन से बदलाव के लिए देना होगा कौन-सा दस्तावेज

जैसा कि आप सभी जानते हैं, आधार कार्ड में अलग-अलग प्रकार की गलतियों को सुधारने के लिए अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ऐसे में नीचे हम कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों में सुधार करवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अगर आधार कार्ड में ऑपरेटर की ओर से किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो व्यस्क व्यक्ति के लिए अनुबंध-B और नाबालिग के लिए अनुबंध-C का शपथपत्र तथा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

अगर कोई व्यक्ति शादी या तलाक के बाद आधार कार्ड में अपने नाम में बदलाव करवाना चाहता है, तो इसके लिए अनुबंध-D का शपथपत्र और पहचान प्रमाण पत्र देना होगा।

आधार कार्ड में पूरा या बड़ा नाम बदलाव करवाने के लिए गजट अधिसूचना और पुराने नाम का फोटो पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

वहीं, आधार कार्ड से ‘उर्फ’ हटवाने के लिए अलग प्रक्रिया निर्धारित की गई है और इसके लिए निर्धारित शपथपत्र भी देना होगा।

Aadhaar Name Change New Rules 2026: अपडेट में लगने वाला शुल्क

नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि Demographic Update :- ₹75

Biometric Update (फोटो, फिंगरप्रिंट, आइरिस) :- ₹125

  • 5–7 वर्ष की उम्र में पहला Biometric Update :- फ्री
  • 15–17 वर्ष की उम्र में पहला/दूसरा Biometric Update :- फ्री
  • 7–15 वर्ष के बच्चों का Biometric Update 30 सितंबर 2027 तक :- फ्री
  • Aadhaar Centre पर Document Update :- ₹75
  • myAadhaar Portal पर Document Update 14 जून 2027 तक :- फ्री
  • Aadhaar Download + Colour Print :- ₹40

आधार कार्ड में नाम सुधार को लेकर जारी अपडेट

आधार कार्ड में नाम में सुधार या बदलाव को लेकर UIDAI की ओर से क्या नियम निर्धारित किए गए हैं, इसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

UIDAI के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में नाम को सामान्य प्रक्रिया के तहत दो बार अपडेट कराया जा सकता है।

हालांकि, अगर कोई आधार कार्ड धारक दो बार से अधिक आधार कार्ड में नाम में सुधार या बदलाव करवाना चाहता है, तो इसके लिए अपवाद प्रक्रिया (Exception Process) अपनानी होगी। इसके लिए आधार केंद्र पर अनुरोध देने के बाद 1947 या UIDAI के माध्यम से Exception Update का अनुरोध किया जा सकता है।

अगर कोई आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड में बड़े या पूरे नाम का बदलाव करवाना चाहता है, तो ऐसी स्थिति में गजट अधिसूचना के साथ अन्य निर्धारित दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

Important Links
Aadhaar Operator Certificate Exam
Aadhar Card DOB Change 
Official Website
Umesh Talks Home Page

निष्कर्ष – Conclusion

आधार कार्ड में नाम या अन्य जानकारी को अपडेट करवाने से पहले UIDAI के नए नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होना जरूरी है। नाम की स्पेलिंग सुधारने, नाम का क्रम बदलने, मिडिल नेम या सरनेम जोड़ने जैसे छोटे बदलावों के लिए भी अब मान्य पहचान प्रमाण (POI) की आवश्यकता हो सकती है। वहीं, बड़े या पूरे नाम में बदलाव के लिए अलग दस्तावेज और प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

इसलिए अगर आप भी अपने आधार कार्ड में नाम या किसी अन्य जानकारी में सुधार या अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले संबंधित दस्तावेज और शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें। इससे आधार अपडेट के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।

Leave a Comment

⚠️ Disclaimer Important
▼

Umesh Talks एक independent education और information portal है। यह वेबसाइट किसी भी Government Agency, BPSC, Bihar Police, Railway, SSC या किसी अन्य सरकारी संस्था से affiliated नहीं है और ना ही किसी government department की official website है।

यहाँ दी गई सभी जानकारी official notifications और government websites से ली जाती है और केवल informational purpose के लिए प्रकाशित की जाती है।

किसी भी vacancy, result, admit card, scholarship या yojana से जुड़ी अंतिम पुष्टि के लिए official website पर जरूर जाएँ।

हम किसी भी job guarantee, payment या recruitment process से जुड़े नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे माँगे, तो सावधान रहें।

✅ किसी सरकारी संस्था से affiliated नहीं
✅ केवल informational purpose के लिए
✅ Job guarantee से कोई संबंध नहीं
✅ Official website पर verify करें
✅ Content copyright Umesh Talks का है
✅ Fraud से सावधान रहें