वे सभी मेधावी स्टूडेंट्स जो Classes 9 से 12, Polytechnic Diploma, Undergraduate अथवा Postgraduate Courses की पढ़ाई कर रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए Scholarship का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए Aditya Birla Capital Foundation (ABCF) द्वारा “आदित्य बिरला कैपिटल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27” शुरू किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक स्टूडेंट्स इसमें आवेदन करके इस Scholarship का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को बता दें कि Aditya Birla Capital Scholarship 2026 के लिए आपको आगामी 30 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक Documents की जरूरत पड़ेगी, जिसकी पूरी लिस्ट आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी। ताकि आप जरूरी दस्तावेज तैयार रखकर आसानी से Scholarship के लिए आवेदन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
| Name of the Article | Aditya Birla Capital Scholarship 2026 |
| Type of Article | Scholarship |
| Name of the Foundation | Aditya Birla Capital Foundation (ABCF) |
| Name of the Programme | Aditya Birla Capital Scholarship Program |
| Session | 2026 – 2027 |
| Amount of Scholarship | Mentioned In The Article |
| Application Form Date | Already Started |
| Last Date of Online Application | 30th October 2026 |
| Mode of Application | Online |
| Official Website | https://www.buddy4study.com |
Students को मिल रहा है ₹60,000 तक स्कॉलरशिप: Aditya Birla Capital Scholarship 2026 – यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाई
इस आर्टिकल में हम उन सभी मेधावी छात्राओं का हार्दिक स्वागत करना चाहते हैं, जो 11वीं, 12वीं और अन्य Courses की पढ़ाई कर रही हैं और अपने शैक्षणिक विकास के लिए Scholarship का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं।
हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा, ताकि आपको इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
वहीं, सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि Aditya Birla Capital Scholarship 2026 के लिए आपको Online Process के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हम आपको ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी विस्तार से बताएंगे, ताकि आप आसानी से इस Scholarship के लिए आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
Aditya Birla Capital Scholarship 2026 Benefits
क्योंकि इस स्कॉलरशिप के तहत अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा, इसलिए कक्षा और कोर्स के अनुसार अलग-अलग Scholarship Amount निर्धारित की गई है।
यह स्कॉलरशिप विद्यार्थियों की Tuition Fees, Admission Charges, Examination Fees और निर्धारित Books के साथ-साथ Hostel, Mess, Uniform और अन्य जरूरी खर्चों के लिए दी जाएगी।
- कक्षा 9-12 और Polytechnic Diploma: ₹25,000 (एक साल के लिए)
- Undergraduate: ₹45,000 तक (एक साल के लिए)
- Post-Graduation: ₹60,000 (एक साल के लिए)
स्कॉलरशिप में ये चीज़ें शामिल हैं:
- पढ़ाई-लिखाई का खर्च: Tuition Fees, Admission Charges, Examination Fees और निर्धारित Books
- रहने-सहने का खर्च: Hostel, Mess, Uniform और अन्य जरूरी चीज़ें
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Eligibility
इसके तहत भारत भर के मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों/कॉलेजों/संस्थानों में कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स में पढाई करने वाली होनहार छात्राएं आवेदन कर सकती है |
आवेदक को पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 60% अंक प्राप्त हो |
आवेदके परिवार की सालाना आय 6 लाख रूपये से ज्यादा न हो |
नोट :- आदित्य बिड़ला कैपिटल, उसकी सब्सिडियरी/JV कंपनियों और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
Important Documents for Aditya Birla Capital Scholarship 2026
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (हाल की)
- पिछली कक्षा /सेमेस्टर की मार्कशीट
- 10वीं और और 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड
- वर्तमान वर्ष का एडमिशन प्रूफ
- फीस रसीद/एडमिशन लेटर/कॉलेज आईडी/बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- फीस स्ट्रक्चर (जरूरी नहीं)
- पढ़ाई से जुड़े खर्चों की रसीदें
- बैंक पासबुक की कॉपी
- वर्तमान वर्ष का आय प्रमाण पत्र
- नौकरी करने वालों के लिए सैलरी स्लिप या ITR भी मान्य
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आवेदक के घर की हाल की फोटो
How to Apply online for Aditya Birla Capital Scholarship 2026?
सभी स्टूडेंट्स और युवा जो Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026 के लिए Online Apply करना चाहते हैं, वे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है—
स्टेप 1 – पोर्टल पर New Registration करके Login Details प्राप्त करें
Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026 में Online Apply करने के लिए सबसे पहले आपको इसके Official Home Page पर जाना होगा, जो कि इस प्रकार का होगा।

अब यहां आपको नीचे की तरफ दिए गए Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया Pop-Up खुलेगा, जो कि इस प्रकार का होगा।

- अब यहां नीचे की तरफ आपको Not Registered Yet? Create An Account का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका New Registration Form खुल जाएगा, जो कि इस प्रकार का होगा।

- अब आपको इस New Registration Form को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- अंत में Sign Up के विकल्प पर क्लिक करके अपनी Login Details प्राप्त कर लेनी होगी।
स्टेप 2 – पोर्टल में Login करके Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026 में Apply करें
सभी स्टूडेंट्स द्वारा सफलतापूर्वक New Account बनाने के बाद आपको पोर्टल में Login करना होगा। इसके लिए आपको Login Page पर जाना होगा, जो कि इस प्रकार का होगा।

अब यहां आपको अपनी Login Details दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने Scholarship Application Form खुल जाएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा। इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को Scan करके Upload करना होगा।
सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको Application Slip प्राप्त होगी, जिसका Print Out निकालकर सुरक्षित रख लेना होगा।
इस प्रकार, ऊपर बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं –
| Important Links |
| Online Apply Direct Link |
| Full Details of scholarship |
| Official Website |
| Umesh Talks Home Page |
निष्कर्ष – Conclusion
Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026-27 उन मेधावी छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जो कक्षा 9 से 12, Polytechnic Diploma, Undergraduate या Postgraduate Courses की पढ़ाई कर रही हैं और अपनी शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए Scholarship का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनके कक्षा और कोर्स के अनुसार ₹25,000 से ₹60,000 तक की सहायता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक छात्राओं को 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करना होगा।
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी Eligibility और जरूरी Documents की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेनी चाहिए। आवेदन के दौरान पिछली कक्षा की मार्कशीट, एडमिशन प्रूफ, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित मांगे गए अन्य दस्तावेज तैयार रखें। इसके बाद पोर्टल पर Registration करके Login करें और Scholarship Application Form को सही जानकारी के साथ भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद Application Slip को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

